सेवा संकल्प अभियान: देवभोग में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, छात्र-छात्राओं ने चित्रकला व भाषण से दिखाई प्रतिभा, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित

'Seva Sankalp Abhiyan': Pledge for a 'Viksit Bharat' (Developed India) resonates in Devbhog; students showcase talent through art and speeches, receiving certificates of merit and medals.

सेवा संकल्प अभियान: देवभोग में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, छात्र-छात्राओं ने चित्रकला व भाषण से दिखाई प्रतिभा, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित

देवभोग : पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी कन्या शाला देवभोग में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पूरे विकासखंड के प्राथमिक, माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
प्रतियोगिता का मुख्य विषय “विकसित भारत” रहा। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच के जरिए विकसित भारत की परिकल्पना को कागज पर उकेरा. किसी चित्र में आधुनिक भारत की तस्वीर दिखाई दी तो किसी में शिक्षा, स्वच्छता, तकनीक, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को चित्रों के जरिए पेश किया गया.
वहीं भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत के संकल्प को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए. विद्यार्थियों ने शिक्षा, युवा शक्ति, आत्मनिर्भरता, सामाजिक विकास एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली भाषण दिए. बच्चों की प्रस्तुतियों में देश के विकास के प्रति उत्साह और भविष्य के भारत को लेकर उनकी सोच दिखाई दी.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष पद्मलया सुशील निधि रहे.
विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत सदस्य देशबंधु नायक, जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंघल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील यादव, देवभोग मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल, झाखरपारा मंडल अध्यक्ष भगवानो बेहरा, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक राकेश अग्रवाल, प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल बेहरा, मंडल महामंत्री व सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत देवभोग अनीता उपाध्याय, महिला मोर्चा जिला मंत्री प्रेमशिला सिन्हा एवं प्रतिभा पांडे, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी नागेश्वर मोरे, मंडल मंत्री लैबानो सोना, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयंती सिन्हा, अ.जा. मोर्चा मंडल अध्यक्ष परस प्रधान, एल्डरमैन राजकुमार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.
इसके अलावा पार्षदों में मंजुला प्रधान, दुष्यंत दौरिया, प्रतिमा सोनी, खीर लक्ष्मी सिन्हा, अनुतोष अवस्थी, कमलेश अवस्थी, देवकी यदु, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष रोशनी प्रधान, वरिष्ठ भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुशील निधि, चिकित्सा प्रकोष्ठ मंडल संयोजक बिलभद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं शिक्षकगण मौजूद रहे.
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीलांबर कश्यप एवं समस्त संकुल समन्वयकों के अलावा शिक्षकगण की भी उपस्थिति रही. पूरे विकासखंड के विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया.
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मान
चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया. सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला. अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया.
छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोककला ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य प्रस्तुत किया. पारंपरिक वेशभूषा और लोक संस्कृति से सजी छात्राओं की प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया. अतिथियों ने छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया.
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान
कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है. इस अवधि में देशभर में सेवा, जनजागरूकता, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
अतिथियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने के मक्स्स्द से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक तथा आंगनबाड़ी केंद्रों तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं.
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बीच “विकसित भारत” विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उन्हें देश के विकास और भविष्य की जिम्मेदारियों से जोड़ने का माध्यम है. आज के विद्यार्थी ही आने वाले भारत की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी सोच, कल्पना और विचारों को सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करने का अवसर दिया. चित्रों में विकसित भारत की कल्पना और भाषणों में राष्ट्र निर्माण के संकल्प ने कार्यक्रम को विशेष रूप से सार्थक बनाया.
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, संकुल समन्वयकों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों का विद्यालय के प्राचार्य अवस्थी सर के द्वारा  आभार व्यक्त किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और विकसित भारत की परिकल्पना का सुंदर संगम बनकर सामने आया
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb