वोट चोरी के खिलाफ मैनपुर मे कांग्रेस ने निकाली जंगी रैली, उग्र प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, कांग्रेस और पुलिस में झुमाझटकी
Congress held a massive rally in Mainpur against vote theft, staging an aggressive protest; Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar's effigy was burned, and a scuffle broke out between Congress workers and the police.
गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिला में चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के तत्वावधान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया. हाथों में झंडे-बैनर लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसियों ने जंगी रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए मैनपुर नगर के बस स्टैंड पहुंचे.
बस स्टैंड परिसर में इकठ्ठे हुए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया और उनके फौरन इस्तीफे की मांग की.
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनाव प्रणाली की निष्पक्षता को नुकसान पहुँचाया जा रहा है. कार्यकर्ताओं का कहना था कि चुनाव आयोग निष्पक्ष भूमिका निभाने में विफल रहा है और जनता के जनादेश के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
बस स्टैंड परिसर में घंटे भर चले इस विरोध प्रदर्शन में भारी तादाद में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने साफ किया कि जब तक चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही तय नहीं हो जाती. उनका यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा.
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, पूर्व ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, तनवीर राजपूत, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दुलेन्द्र नेगी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष पारेश्वर नेगी, लिकेश यादव, डोमार साहू, रेवन दीवान, रूपेश मसीह, केसरी ध्रुव, रामसिंग नागेश, विमल नेगी, बिलेश ध्रुवा, जाकिर रजा, इमरान रजा, पारेश्वर नेताम, तीवकुमार सोनी, लिलेश चक्रधारी, मनोज कुमार, भुवन नेताम, जोगेन्द्र कुमार, शिवकुमार, दयाराम और बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में जबरदस्त झड़प हुई पुलिस ने कांग्रेसियों द्वारा जलाए गए पुतले को छीनकर जप्त कर लिया गया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



