गर्लफ्रेंड को फोन कर बुलाया मिलने, पहुंचते ही पति-पत्नी ने कुल्हाड़ी से हमला कर ली जान, सिर गड्ढे में दफन किया, धड़ 200 मीटर दूर फेंका, दोनों गिरफ्तार

They called a female friend over to meet them; upon her arrival, the husband and wife killed her by attacking her with an axe, buried her head in a pit, and dumped her torso 200 meters away; both have been arrested.

गर्लफ्रेंड को फोन कर बुलाया मिलने, पहुंचते ही पति-पत्नी ने कुल्हाड़ी से हमला कर ली जान, सिर गड्ढे में दफन किया, धड़ 200 मीटर दूर फेंका, दोनों गिरफ्तार

बलरामपुर : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पस्ता थाना क्षेत्र के डौरा चौकी अंतर्गत ग्राम कोदौरा से लापता हुए युवक की हत्या का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया. पुलिस ने हत्या के आरोप में ग्राम कोटडीह निवासी सोनू खैरवार उम्र 30 साल और उसकी पत्नी मनबासो उम्र 25 साल को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक खुद प्रेमिका मनबासो ने प्रेमी वसीम को मोबाइल से कॉल कर मिलने के लिए बुलाया था. इसके बाद पति-पत्नी ने प्लान के मुताबिक कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी और जुर्म छिपाने के लिए शव के सिर और धड़ को अलग-अलग जगह पर फेंक दिया.
दरअसल वसीम अंसारी 2 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे स्कूटी नम्बर CG15 CQ 3388 से गांव की तरफ जाने की बात कहकर घर से निकला था. लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की. लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.
3 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे उसकी स्कूटी मक्का बाड़ी के पास लावारिस हालत में मिली. इसके बाद परिजन ने डौरा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई. जिस पर जुर्म दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.
नाले में मिला कटा हुआ सिर
जांच के दौरान पुलिस को ग्राम भीतर चिल्मा उबका जंगल में नाला के पास एक गड्ढे में व्यक्ति का कटा हुआ सिर पड़े होने की खबर मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के भाई से पहचान कराई. जिस पर उसने सिर की पहचान वसीम के रूप में की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
पति-पत्नी गिरफ्तार
पूछताछ में मनबासो और वसीम के बीच पहले से प्रेम संबंध थे. घटना की शाम मनबासो ने वसीम को फोन कर मिलने बुलाया. इसके बाद मनबासो और उसके पति सोनू ने मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर वसीम की हत्या की और शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया. दोनों ने सिर और धड़ को अलग-अलग जगह पर फेंक दिया. पुलिस ने सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb