छत्तीसगढ़ की सरकारी स्कूल के शिक्षक की बर्बरता, टीचर चक्रधारी सिंह के चांटा मारने से छात्र के कान का पर्दा फटा
Brutality of a teacher of a government school in Chhattisgarh a students eardrum got ruptured due to a slap by teacher Chakradhari Singh
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सरकारी स्कुल के शिक्षक की पिटाई से 9वीं के छात्र के कान का पर्दा फट गया. पूरा मामला वाड्रफनगर के पण्डरी हायर सेकंडरी स्कूल का बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक वाड्रफनगर के पण्डरी हायर सेकंडरी स्कूल में छात्र शर्ट की आस्तीन मोड़ कर स्कूल पहुंचा था. इसी बात पर गुस्से में आकर शिक्षक चक्रधारी सिंह ने 9वीं कक्षा के एक छात्र की बूरी तरह से पिटाई कर दी.
घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे के कान का पर्दा फटने की पुष्टि की है. हालांकि इस मामले पर अब शिक्षा इसमें क्या कार्यवाई करेगी. इससे पर कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



