कांग्रेस नेत्री ने कर दी बगावत, महापौर प्रत्याशी का किया विरोध, निर्दलीय चुनाव लड़ने का लिया फैसला, नामांकन किया दाखिल

Congress leader rebelled, opposed the mayor candidate, decided to contest the election as an independent, filed nomination

कांग्रेस नेत्री ने कर दी बगावत, महापौर प्रत्याशी का किया विरोध, निर्दलीय चुनाव लड़ने का लिया फैसला, नामांकन किया दाखिल

मनेंद्रगढ़ : छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस ने आधी रात बाद अपने मेयर और अध्‍यक्ष प्रत्‍याशियों की लिस्ट जारी की. लिस्ट सार्वजनिक होने के साथ ही असंतोष भी सामने आने लगा है. पहला मामला मनेंद्रगढ़ की चिरमिरी नगर निगम में सामने आया है. कांग्रेस ने वहां से पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल को टिकट दिया है. इससे नाराज पीसीसी की संयुक्त महामंत्री और वरिष्ठ नेत्री बबीता सिंह ने चिरमिरी से निर्दलीय महापौर प्रत्याशी के रुप में नामांकन दाखिल कर दिया है.
करीब दो दशक से कांग्रेस में सक्रिय बबीता सिंह नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की करीबी मानी जाती हैं. उनकी जेठानी स्व सुभाषिनी सिंह चिरमिरी की पहली महापौर रह चुकी हैं. पिछले चुनाव में भी बबीता महापौर पद की दावेदार थी. लेकिन तत्कालीन विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने अपनी पत्नी को महापौर बनवा दिया था.
पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल को टिकट दिए जाने से नाराज बबीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि चिरमिरी कांग्रेस एक व्यक्ति विशेष के इर्द-गिर्द सीमित हो गई है. पहले विधायक, फिर उनकी पत्नी को महापौर और अब फिर पूर्व विधायक को महापौर का टिकट देना अन्य कार्यकर्ताओं का अपमान है.
बबीता सिंह पिछले चुनाव में नगर निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक-33 से काँग्रेस पार्षद रह चुकी हैं. वे एक दशक से भी ज्यादा समय तक छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला काँग्रेस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व निभा चुकी हैं. अविभाजित कोरिया जिला काँग्रेस कमेटी में भी उपाध्यक्ष रही बबीता सिंह पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रही हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI