अचानक सड़क पर फिसली स्कूटी, ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, पति और दो बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती, परिवार में पसरा मातम

A scooter skids off the road, hitting a truck, killing a woman; her husband and two children are injured and hospitalized, leaving the family in mourning.

अचानक सड़क पर फिसली स्कूटी, ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, पति और दो बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती, परिवार में पसरा मातम

कांकेर : कांकेर: जिले के गौरवपथ मार्ग पर लगातार दूसरे दिन दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. कोतवाली थाना क्षेत्र के पंडरी पानी के पास हुए इस हादसे में एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पति और दोनों बच्चों को चोटें आई हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक स्कूटी में पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे. सड़क पर अचानक स्कूटी फिसल गई. जिससे महिला सड़क पर गिर पड़ी और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई. हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पति और दोनों बच्चों को चोटें आई हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गौर करने वाली बात यह है कि इसी मार्ग पर एक दिन पहले बस की ठोकर से पिता-पुत्र की मौत हो गई थी. लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है. लोगों ने गौरवपथ मार्ग पर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल खड़े किए हैं. हादसे की खबर मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB