इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना पड़ा महंगा, होटल में दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल की धमकी, ब्लैकमेलिंग का आरोपी रोनक गुजरात से गिरफ्तार

Instagram friendship proves costly: Rape in a hotel and threats to circulate compromising photos and videos; accused Ronak arrested in Gujarat for blackmailing.

इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना पड़ा महंगा, होटल में दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल की धमकी, ब्लैकमेलिंग का आरोपी रोनक गुजरात से गिरफ्तार

राजनांदगांव : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती कर भरोसा में लेने, पैसे की ठगी करने, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में राजनांदगांव साइबर पुलिस ने गुजरात के सूरत से आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान रोनक सिंह उम्र 19 साल निवासी वराछा, सूरत, गुजरात के रुप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, मोबाइल नंबर और एटीएम कार्ड जब्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने 1 मई 2025 से 19 जुलाई 2025 के बीच इंस्टाग्राम के जरिए पीड़िता से कांटेक्ट कर दोस्ती की थी. इसके बाद उसने कैंसर से पीड़ित होने का झांसा देकर मदद के नाम पर पीड़िता से नगद और ऑनलाइन कुल 2 लाख 19 हजार 500 रुपये ले लिया.
आरोपी सूरत से राजनांदगांव आया और एक प्राइवेट होटल में रुककर पीड़िता को वहां बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की प्राइवेट फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया. बाद में पैसे वापस मांगने पर उसने प्राइवेट फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया.
शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला
पीड़िता की लिखित शिकायत पर 20 अगस्त 2026 को साइबर पुलिस थाना राजनांदगांव में आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई. भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 77 तथा आईटी एक्ट की धारा 66(E) के तहत मामला दर्ज किया गया था. जांच के दौरान पीड़िता के कथन के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और 351(1) भी जोड़ी गई.
तकनीकी सबूतों के आधार पर सूरत पहुंची पुलिस टीम
इस मामले में पुलिस की टीम गठित की गई. टीम ने तकनीकी सबूतों और आरोपी की लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए 9 अक्टूबर 2026 को सूरत, गुजरात से उसे हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर राजनांदगांव लाया गया. आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड के लिए राजनांदगांव अदालत में पेश किया गया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb