महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, आंगनबाड़ी केंद्रों में निकली भर्ती, 12वीं पास को भी मिलेगा मौका, आख़री तारीख 27 अप्रैल, जानिए डिटेल

Golden opportunity for women to get government jobs, recruitment for Anganwadi centers, 12th pass candidates will also get a chance, last date is 27th April, know the details.

महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, आंगनबाड़ी केंद्रों में निकली भर्ती, 12वीं पास को भी मिलेगा मौका, आख़री तारीख 27 अप्रैल, जानिए डिटेल

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है. महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जगदलपुर (ग्रामीण) द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है.
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत नेतानार के रंधारीरास केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद और ग्राम पंचायत माड़पाल के दीवानपारा केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद भरा जाना है. इच्छुक महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए 27 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपना आवेदन और जरुरी दस्तावेजों की फाइल सीधे कार्यालय में जमा कर सकती हैं. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ पर जाकर रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी ले सकते हैं.
पात्रता मानदंडों के अनुसार, इन पदों के लिए सिर्फ वे महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी जिनकी उम्र 18 से 44 साल के बीच है और जो उसी ग्राम की स्थायी निवासी हैं. जहां आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है. शैक्षणिक योग्यता के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना जरुरी है. जबकि सहायिका पद के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण रखी गई है. चयन प्रक्रिया में विधवा, परित्यक्ता और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की महिलाओं को विशेष प्राथमिकता और एक्स्ट्रा अंक दिए जाने का प्रावधान है.
आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन पत्र के साथ जन्म की तारीख की पुष्टि के लिए अंकसूची, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र और अगर लागू हो तो जाति और अनुभव प्रमाण पत्र जैसे सभी जरुरी दस्तावेज स्व-प्रमाणित कर जरुर संलग्न करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t