शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाकर ले गया हैदराबाद, किया दुष्कर्म, पुलिस ने लड़की बरामद कर आरोपी धनराम यादव को किया गिरफ्तार
A minor was abducted to Hyderabad on the pretext of marriage raped police recovered the girl and arrested the accused Dhanram Yadav
राजनांदगांव : शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को खैरागढ़ पुलिस ने हैदराबाद में पकडकर कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी के पास से नाबालिग को भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग को हैदराबाद से बरामद करने में कामयाबी मिली।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने 23 मई 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 17 मई की शाम करीब 5 बजे उसकी नाबालिग लडकी उम्र करीब 17 साल घर से बिना बताए कहीं चली गई है. जो घर वापस नहीं आई है. सूचना है कि नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर कहीं ले गया है. इस रिपोर्ट पर खैरागढ़ थाना में धारा 363 भादस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
मुखबिर की खबर पर खैरागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे के नेतृत्व में टीम गठित कर आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालिका को दीगर राज्य हैदराबाद से धनराम यादव के कब्जे से बरामद किया गया है.
बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से बयान कराया गया. नाबालिग बालिका को दिनांक घटना समय को आरोपी धनराम यादव द्वारा शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाकर रेप करने की पुष्टि होने पर मामले में धारा 366(क), 376(2) (ढ) भादवि 4, 6 पॉक्सो एक्ट 2012 जोड़ी गई.
जांच के दौरान आरोपी धनराम यादव को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म करना कबूल किया. आरोपी धनराम यादव उम्र 25 साल के खिलाफ जुर्म का सबूत पाए जाने पर 14 नवंबर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



