नेपाल में भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों के प्रवेश को लेकर नियम काफी सख्त, भारत के पर्यटकों और व्यापारियों को भारी जुर्माना और गाड़ी जप्ती का बना खतरा
Nepal has strict rules for vehicles with Indian license plates entering the country, threatening heavy fines and vehicle confiscation for Indian tourists and businesspeople.
नेपाल सरकार ने भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों के संचालन (Indian Vehicle Rules In Nepal) को लेकर अपने कानूनी नियमों को और ज्यादा कड़ा कर दिया है. सीमा पार से नेपाल जाने वाले पर्यटकों और व्यापारियों के लिए अब यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा वरना उन्हें भारी जुर्माने और वाहन जब्त होने जैसी कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है नेपाल सरकार द्वारा लागू भंसार (कस्टम) महाशुल्क ऐन 2071 के तहत, अब किसी भी भारतीय सवारी साधन को नेपाल की सीमा में प्रवेश करने से पहले आधिकारिक भंसार अनुमति लेना अनिवार्य है.
यह नियम साफ करता है कि बिना वैध अनुमति के नेपाल की सड़कों पर भारतीय वाहन चलाना गैर-कानूनी माना जाएगा। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में न केवल आर्थिक दंड लगाया जाएगा बल्कि वाहन को स्थायी रूप से जब्त भी किया जा सकता है नेपाल में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए उपयोग के आधार पर दैनिक शुल्क श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जो इस तरह हैं.
1. दोपहिया वाहन (बाइक या स्कूटर): 100 रुपये प्रतिदिन.
2. तीन पहिया वाहन: 400 रुपये प्रतिदिन.
3. चार पहिया वाहन (कार, जीप, वैन): 600 रुपये प्रतिदिन.
यह शुल्क भंसार कार्यालय पर जमा करना होता है. जिसके बाद ही वाहन को नेपाल में प्रवेश की अनुमति मिलती है. आपको बता दें कि नए नियमों का सबसे अहम पहलू वाहनों के रुकने की अवधि से संबंधित है. भंसार शुल्क चुकाने के बावजूद, कोई भी विदेशी वाहन एक आर्थिक वर्ष में अधिकतम 30 दिनों तक ही नेपाल में चलाया जा सकता है. यह 30 दिनों की अवधि चाहे लगातार हो या अलग-अलग समय अंतराल (टुकड़ों) में, कुल मिलाकर 30 दिन से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
1. समय सीमा उल्लंघन पर भारी जुर्माना
2. यदि कोई वाहन निर्धारित 30 दिनों की समय सीमा खत्म होने के बाद भी नेपाल की सीमा के भीतर पाया जाता है, तो उस पर प्रतिदिन के आधार पर अतिरिक्त विलंब शुल्क (Fine) लगाया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



