स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, ग्राहक-मैनेजर-महिला दलाल सहित 9 आरोपी गिरफ्तार, 19 मोबाइल-नगदी एवं आपत्तिजनक सामग्री जप्त

Sex racket busted under the guise of a wellness spa center; 9 accused—including a customer, the manager, and a female broker—arrested; 19 mobile phones, cash, and objectionable material seized.

स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, ग्राहक-मैनेजर-महिला दलाल सहित 9 आरोपी गिरफ्तार, 19 मोबाइल-नगदी एवं आपत्तिजनक सामग्री जप्त


दुर्ग : भिलाई के जुनवानी इलाके में वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से संचालित देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है. स्मृतिनगर पुलिस ने ली वेलनेस स्पा सेंटर में छापेमारी कर स्पा सेंटर मैनेजर और महिला दलाल समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन, ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपये नगद, ग्राहकों की जानकारी से संबंधित सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री और अन्य दस्तावेज जब्त किया है. यह मामला स्मृतिनगर थाना क्षेत्र का है.
जानिए पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक स्मृतिनगर पुलिस को मुखबीर से खबर मिली थी कि जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में देह व्यापार चलाया जा रहा है. खबर मिलते ही पुलिस ने टीम बनाई और सेंटर पर दबिश दी. पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर कई लोग मिले. जिनमें स्पा सेंटर का मैनेजर, महिला दलाल, ग्राहक और अन्य लोग शामिल थे.
पैसे लेकर महिलाओं को ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराने का आरोप
पुलिस जांच में सामने आया कि स्पा सेंटर का मैनेजर तनय सोनी पैसे लेकर महिलाओं को देह व्यापार के लिए ग्राहकों को उपलब्ध कराता था. वहीं, महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत के जरिए लड़कियों को बुलाया जाता था. ग्राहकों से संपर्क कराने और पूरी गतिविधि को संचालित करने में मैनेजर की भूमिका सामने आई है.
19 मोबाइल और नगदी जब्त
रेड के दौरान पुलिस ने मौके से 19 मोबाइल फोन जब्त किए हैं. पुलिस ने इनकी कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई है. इसके अलावा ग्राहकों से मिले 1900 रुपए नगद भी मिले. पुलिस ने ग्राहकों और देह व्यापार के लिए आने वाले लोगों की जानकारी से जुड़ी सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं.
9 आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने मामले में तनय सोनी उम्र 23 साल, हेमा सिंह उर्फ प्रीत उम्र 32 साल, रूपेन्द्र जंघेल उम्र 39 साल, रितिक सोनी उम्र 26 साल, दिनेन्द्र कुमार सोनी उम्र 27 साल, हेमंत सिन्हा उम्र 28 साल, अविनाश शर्मा उर्फ अभी उम्र 32 साल, आनंद कुमार उम्र 31 साल और अरुण पांडेय उम्र 24 साल को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं.
देह व्यापार के लिए ऐसे लाते थे महिलाएं
पुलिस के मुताबिक स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों से पैसे लिए जाते थे. इसके बाद महिला दलाल के जरिए महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था. स्पा सेंटर का मैनेजर इस पूरी गतिविधि को संचालित करता था. पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल और दस्तावेजों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.
अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई
स्मृतिनगर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत कार्रवाई की है. पुलिस अब जब्त किए गए मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामग्री की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि स्पा सेंटर में यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

आरोपी का नाम :
1. तनय सोनी उम्र 23 साल निवासी पद्मनाभपुर महाराजा चौक, मनमोहन स्वीट्स के पीछे, प्लॉट नं. 355, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग
2. हेमा सिंह उर्फ प्रीत उम्र 32 साल निवासी अहमद अली का किराये का मकान, राधिका नगर, मैत्री विहार गार्डन के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग; स्थायी पता अमरोहा, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब
3. रूपेन्द्र जंघेल उम्र 39 साल निवासी अनुभा रेसिडेंसी, प्लॉट नं. 19, जुनवानी, थाना सुपेला, जिला दुर्ग
4. रितिक सोनी उम्र 26 साल निवासी राम नगर, शिव मंदिर के पास, उरला, दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली, जिला दुर्ग
5. दिनेन्द्र कुमार सोनी उम्र 27 साल निवासी पोटिया कला, पुरानी बस्ती, वार्ड नं. 14, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग
6. हेमंत सिन्हा उम्र 28 साल निवासी वृंदा नगर, बोर्सी, दुर्ग, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।
7. अविनाश शर्मा उर्फ अभी, उम्र 32 साल निवासी मकान नं. बी/27, कैलाश नगर, हाउसिंग बोर्ड, थाना जामुल, जिला दुर्ग
8. आनंद कुमार उम्र 31 साल निवासी वैशाली नगर, कन्या शाला स्कूल के सामने, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
9. अरुण पाण्डेय उम्र 24 साल निवासी स्मृति नगर चौक, फायर पान के पीछे, स्मृति नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री :
1. 19 नग मोबाइल फोन, कीमत करीब 4,00,000/- रुपये
2. ग्राहकों से मिला 1,900/- रुपये नगद
3. ग्राहकों और देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी संबंधी सामग्री
4. आपत्तिजनक सामग्री और अन्य दस्तावेज