नाबालिग से गैंगरेप, अगवा कर बेंगलुरु ले गए, बंधक बनाकर मकान मालकिन बेटे-भांजे से कराती रही रेप, दो महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

A minor was gang-raped, kidnapped and taken to Bengaluru. The landlady held her hostage and forced her son and nephew to rape her. Five accused, including two women, were arrested, while one was absconding.

नाबालिग से गैंगरेप, अगवा कर बेंगलुरु ले गए, बंधक बनाकर मकान मालकिन बेटे-भांजे से कराती रही रेप, दो महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

ग्वालियर : ग्वालियर शहर के घासमंडी इलाके में नाबालिग छात्रा के अपहरण और गैंगरेप के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में एक आरोपी अभी फरार है. जिसकी तलाश की जा रही है. छात्रा ने पहले डर की वजह से घटना के बारे में कुछ नहीं बताया था. लेकिन बाद में उसने पुलिस को पूरी जानकारी दी.
फरवरी में हुई थी छात्रा लापता
मिली जानकारी के मुताबिक ग्वालियर थाना क्षेत्र के घासमंडी इलाके में रहने वाली 15 साल की छात्रा फरवरी महीने में लापता हो गई थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.
छात्रा ने डर की वजह से पहले नहीं बताया
पुलिस ने कुछ दिनों बाद 1 मार्च 2026 को छात्रा को बेंगलुरु से बरामद कर ग्वालियर लाया गया था. उस समय पूछताछ में छात्रा ने अपने साथ किसी भी तरह की गलत घटना होने से इंकार किया था. कुछ समय बाद छात्रा ने अपनी मां को पूरी घटना बताई.  आरोपियों ने पीड़िता और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे वह बुरी तरह डरी हुई थी. उसने कहा कि आरोपियों के डर की वजह से वह पहले कुछ नहीं बता पाई थी. इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.
बेंगलुरु ले जाकर किया गैंगरेप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी मां के काम पर जाने के बाद मकान मालकिन गुड्डी राठौर उसे कमरे में बंद कर देती थी. इस दौरान उसका बेटा मनोज और भांजा योगेश उसके साथ सेक्स करते थे. यह सिलसिला 31 दिन तक चलता रहा. छात्रा ने यह भी बताया कि बुलबुल राठौर ने उसे अगवा करवाने में मदद की थी. पीड़िता के मुताबिक योगेश, राकेश उर्फ राजू राठौर और वकीला उसे बेंगलुरु लेकर गए थे. बंधक बनाकर रखा और तीनों ने उसके साथ कई बार गैंगरेप किया. घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में गंभीर धाराएं जोड़ दीं.
पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुड्डी राठौर, बुलबुल, मनोज, राकेश और योगेश को गिरफ्तार कर लिया है. सभी को जेल भेज दिया है. वहीं आरोपी वकीला राठौर अभी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t