दशहरा के दौरान बड़ा हादसा, रथ का रूट बदलते ही किनारे खड़े लोगों पर गिरा बिजली का पाेल, 20-25 श्रद्धालु हुए घायल, लोगों में नाराजगी

Major accident during Dussehra: As the chariot's route was changed, an electricity pole fell onto people standing on the side; 20–25 devotees were injured, sparking public anger.

दशहरा के दौरान बड़ा हादसा, रथ का रूट बदलते ही किनारे खड़े लोगों पर गिरा बिजली का पाेल, 20-25 श्रद्धालु हुए घायल, लोगों में नाराजगी

जगदलपुर : बस्तर दशहरा में इन दिनों फूल रथ परिक्रमा विधान का संचालन जारी है. बीती रात 8:45 बजे मीनाबाजार की ओर जहां तक रथ कभी नही आता. एक बिजली के खंबे काे ताेड़ता हुए श्रृद्धालुओं तक पंहुच गया. जिससे किनारे खड़े श्रृद्धालुओं पर बिजली का पाेल गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया. जिसमें करीब 20-25 श्रद्धालु घायल हो गए. अचानक हुए हादसे से लोग सहम गए. स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए रथ परिक्रमा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मार्ग नियंत्रण को लेकर सवाल उठाए हैं.
बीती रात 8:45 बजे मीनाबाजार की तरफ जहां तक रथ कभी नही आता, एक बिजली के खंबे काे ताेड़ता हुए श्रृद्धालुओं तक पंहुच गया. जिससे किनारे खड़े श्रृद्धालुओं पर बिजली का पाेल गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें लगभग 20-25 श्रद्धालु घायल हो गए. रथ खीचने वाले ग्रामीण बस्तर दशहरा के रथ को मीना बाजार तक खींचकर ले जाना चाहते थे. लेकिन बीच में एक बड़ा हादसा हो जाने से रथ को मीना बाजार तक नहीं ले जा सके.
बस्तर दशहरा के अंतर्गत फूल रथ परिक्रमा का संचालन 18 अक्टूबर तक किया जाना है.रथ खींचने वाले ग्रामीण इन दो दिनों में रथ परिक्रमा के दौरान रथ काे मीना बाजार तक पहुंचते ताे आश्र्चर्य की बात नही हाेगी. राजबाड़ा परिसर में मीना बाजार लगाने के विरोध में बस्तर कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन को माना जा रहा है.
बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा को यह अच्छी तरह ज्ञात है कि आस-पास के रहवासी एवं ग्रामीण मीना बाजार को राजबाड़ा परिसर में नहीं लगने के लिए बाकायदा सत्ताधारी दल के राजनीति से जुडे एक प्रभावशाली नेता के माध्यम से बस्तर कलेक्टर तक पंहुचे थे.
सत्ताधारी दल के प्रभावशाली नेता ने कलेक्टर को इस बारे में अवगत भी करवाया था. बावजूद इसके देर-सबेर कराेड़ाे के इस मीनाबाजार काे कथित तौर पर सत्ताधारी दल के ही एक शीर्ष जनप्रतिनिधि के दबाव में प्रसाशनिक अनुमति मिल गई. सत्ताधारी दल का एक वर्ग वार्ड वासियाें के समर्थन मेें राजबाड़ा परिसर में मीना बाजार लगाने के विरोध में है ताे एक वर्ग मीनाबाजार का हिस्सेदार है. जिसका खामियाजा बीती रात श्रृद्धालुओं काे उठाना पड़ा.
इस बारे में विद्युत विभाग के अधिकारियाें का कहना था कि जिस जगह पर बीती रात हादसा हुआ वहां तक कभी रथ नही लाया जाता है. इसीलिए वहां की विद्युत लाईन चालू थी. रथ के टक्कर से खंबे के टूटने के बावजूद चालू लाईन का तार टूटकर नीचे नही गिरा वरना बड़ा हादसा हाे गया हाेता.
सीसीटीवी में कैद घटना के सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि रथ का मार्ग अचानक क्यों बदला और भीड़भाड़ वाले इलाके में बिजली के खंभे से टक्कर जैसी स्थिति कैसे बनी? श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घटना के कारणों की जांच और जिम्मेदारी तय करना जरूरी है. ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb