ओवरटेक के दौरान ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पति-पत्नी और तीन वर्षीय मासूम बेटी की मौत, 8 साल का बच्चा हुआ बेसहारा
Truck hit bike during overtaking, husband-wife and three year old innocent daughter died in the accident, 8 year old child became helpless
जगदलपुर : जगदलपुर जिले में आड़ावाल-सिमरा के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक दंपति और उनकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार दंपति एक ट्रक से टकरा गए. यह हादसा नगरनार थाना इलाके में हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा निवासी गुड्डू धुर्वा उम्र 30 साल अपनी पत्नी रायबारी उम्र 27 साल और तीन साल की बेटी के साथ जगदलपुर से ओडिशा लौट रहे थे. गुड्डू ने एक कार को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर मार दी. हादसे में गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं.
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेकाज रेफर किया गया। उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया.
परिवार के मुताबिक गुड्डू मिस्त्री का काम करते थे. उनके परिवार में अब एक आठ साल का बच्चा अकेला रह गया है. इस हादसे से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



