दिल दहलाने वाला हादसा, बैरिकेड से टकराई तेज रफ्तार बाइक, पेट चीरते हुए आरपार निकला 7 फीट लोहे का पाइप, तीन दोस्त घायल, एक की हालत नाजुक

Horrifying accident: Speeding bike crashes into a barricade; a 7-foot iron pipe pierces through the rider's abdomen; three friends injured, one in critical condition.

दिल दहलाने वाला हादसा, बैरिकेड से टकराई तेज रफ्तार बाइक, पेट चीरते हुए आरपार निकला 7 फीट लोहे का पाइप, तीन दोस्त घायल, एक की हालत नाजुक

बिलासपुर/सकरी : बिलासपुर जिला में तेज रफ्तार का एक और खौफनाक नजारा शुक्रवार देर रात सामने आया. सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानन पेंडारी के पास रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि रेलिंग का लोहे का सरिया टूटकर बाइक सवार दो युवकों के पेट में आर-पार घुस गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक जारहागांव निवासी प्रियांशु ज्ञानिक अपने दो दोस्तों के साथ देर रात बाइक से बिलासपुर से घर लौट रहा था. सकरी और पेंडारी के बीच मेन रोड पर उनकी बाइक अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेड से टकरा गई.
पेट को चीरते हुए आरपार निकला पाइप
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बैरिकेड का लोहे का पाइप बाइक के सामने से होते हुए प्रियांशु के पेट में जा घुसा और आरपार निकल गया. हादसे में बाइक के पीछे बैठे दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की. मौके से गुजर रहे गजेंद्र ठाकुर ने पुलिस और डायल-112 को खबर दी. स्थानीय लोगों ने घायलों को संभाला और राहत कार्य में मदद किया.
डायल-112 और एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
खबर मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची. दो घायलों को फौरन अस्पताल भेजा गया. जबकि गंभीर रूप से घायल प्रियांशु को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. तीनों का इलाज जारी है, जिसमें प्रियांशु की हालत नाजुक बताई जा रही है.
SDM ने तहसीलदार को अस्पताल भेजा
शुरुआती जानकारी के मुताबिक बाइक तेज रफ्तार में थी. जिसकी वजह से हादसा हुआ. हादसे की जानकारी मिलते ही तखतपुर एसडीएम नितिन तिवारी ने तहसीलदार को अस्पताल भेजा. प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.
यह हादसा एक बार फिर साबित करता है कि तेज रफ्तार कुछ ही सेकंड में जिंदगी को मौत के मुहाने पर पहुंचा सकती है. सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और लापरवाही का खामियाजा अक्सर इसी तरह के दर्दनाक हादसों के रूप में सामने आता है.
घायलों में शामिल स्टूडेंट्स
प्रियांशु ज्ञानिक उम्र 25 साल निवासी जारहागांव (जिसके पेट पर पाइप घुसा)
अब्राहम
वरदान
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?