छत्तीसगढ़ में अवैध हथियार बनाने का बड़ा खुलासा, पुलिस ने दो सगे भाईयों जयराम और रामू को गिरफ्तार कर भेजा जेल, भरमार बंदूक और निर्माण सामग्री बरामद
Major revelation regarding illegal arms manufacturing in Chhattisgarh; police arrested two brothers, Jayram and Ramu, and sent them to jail; *bharmar* guns and manufacturing materials were seized.
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ में अवैध हथियारों के निर्माण और रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोहकामेटा पुलिस ने भरमार बंदूक बनाने के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार सहित हथियार बनाने में इस्तेमाल सामग्री बरामद की है.
पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्या चंद्राकर, एसडीओपी नारायणपुर अजय सिंह के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी कोहकामेटा विनोद पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की खबर पर ग्राम किहकाड़ में दबिश दी. यहां जयराम पोयाम उर्फ करवो और उसके भाई रामू पोयाम द्वारा अवैध तरीके से भरमार बंदूक बनाने की खबर मिली थी. पूछताछ और जांच के दौरान दोनों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कोहकामेटा में अपराध क्रमांक 08/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है. दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर वैधानिक कार्रवाई की गई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



