छत्तीसगढ़ में दो छात्राओं ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में छलका दर्द, इधर मोबाइल में बात करते छत से गिरी युवती की मौत

Two students in Chhattisgarh committed suicide by hanging themselves, expressing their grief in a suicide note. Meanwhile, a young woman died after falling from a rooftop while talking on her mobile phone.

छत्तीसगढ़ में दो छात्राओं ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में छलका दर्द, इधर मोबाइल में बात करते छत से गिरी युवती की मौत

रायगढ़-बस्तर : छत्तीसगढ़ में छात्र-छात्राओं के मानसिक तनाव से जुड़ी एक बार फिर गंभीर तस्वीर सामने आई है. रायगढ़ और बस्तर जिलों में दो छात्राओं ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. दोनों ही मामले पढ़ाई से जुड़े तनाव और मानसिक दबाव की तरफ इशारा करते हैं. इन घटनाओं ने न सिर्फ परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. बल्कि शिक्षा व्यवस्था और छात्रों की मानसिक स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
पहला मामला रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है. झारखंड के जमशेदपुर (टाटा) की रहने वाली प्रिंसी कुमारी उम्र 20 साल जिंदल यूनिवर्सिटी में हॉस्टल में रहकर बी-टेक सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी. शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे परिजनों ने उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई.
लगातार फोन नहीं उठाने पर परिजन घबरा गए और हॉस्टल वार्डन को खबर दी. जब वार्डन छात्रा के कमरे तक पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला.
वार्डन ने खिड़की से अंदर झांककर देखा. जहां प्रिंसी कुमारी फांसी पर लटकी हुई दिखी. यह देख वार्डन और अन्य छात्राएं घबरा गईं. फौरन पूंजीपथरा पुलिस को खबर दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और परिजनों को खबर दी गई.
पुलिस को छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है. नोट में प्रिंसी ने लिखा, “सॉरी मम्मी-पापा, मैं आपकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. मैंने बहुत सारा पैसा खर्च कर दिया है. आपकी सेविंग भी खत्म हो रही है. मैं पढ़ाई में अच्छी नहीं हूं. आप लोगों का नाम खराब कर रही हूं.”
परिजनों के मुताबिक प्रिंसी ने कुछ महीनों में सेमेस्टर फीस और अन्य खर्चों के नाम पर 50 हजार, 35 हजार और फिर 15 हजार रुपये मांगे थे. जो उन्हें दे भी दिए गए थे.
पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजन छात्रा की डेडबॉडी लेकर झारखंड के जमशेदपुर रवाना हो गए हैं. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

दूसरा मामला- बस्तर में 12वीं की छात्रा ने तनाव में लगाई फांसी

दूसरा मामला बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र का है. यहां घाटपदमुर भाटीगुड़ा की रहने वाली साधना पटेल उम्र 18 साल ने खुदकुशी कर ली. वह 12वीं साइंस की छात्रा थी और हाल ही में उसकी अर्धवार्षिक परीक्षाएं खत्म हुई थीं.
परिजनों के मुताबिक कुछ विषयों के पेपर ठीक नहीं जाने से वह काफी तनाव में थी. 17 दिसंबर को परीक्षा खत्म होने के बाद से वह लगातार परेशान थी. 20 दिसंबर को जब परिवार के लोग घर पर नहीं थे. तब साधना ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. परिवार के घर लौटने पर साधना को फंदे से लटका देखा गया. उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई और जांच शुरु कर दी गई.

इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, पढ़ाई के दबाव और पारिवारिक अपेक्षाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों और युवाओं के साथ संवाद बढ़ाने और उन्हें मानसिक सहारा देने की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

छत से गिरी युवती की मौत, मोबाइल में बात करना साबित हुआ जानलेवा

बिलासपुर : मोबाइल में बात करते समय पैर फिसल जाने से छत से गिरकर घायल हुई युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई है. सिविल टीआई एसआर साहू ने बताया कि मस्तूरी पेंड्री निवासी प्रिया महेश्वरी पिता मोहर साय 28 साल मगरपारा में किराए के मकान में रह रही थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 नवंबर 2025 को प्रिया महेश्वरी घर की छत पर मोबाइल से किसी से बात कर रही थी. बात करने के दौरान मोबाइल में बीजी हो गई थी. छत में घूमते हुए पैर फिसल जाने से नीचे गिरकर वह गंभीर रुप से घायल हो गई. युवती को इलाज के लिए प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया था. 20 दिसंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है. खबर पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है
इस दुखद घटना ने परिजनों और समाज में गहरा शोक और सदमा पैदा कर दिया है. स्थानीय लोग कहते हैं कि छत पर सावधानीपूर्वक कदम रखने की अनदेखी और मोबाइल में व्यस्त रहने के कारण यह हादसा हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t