गरियाबंद जिला में महिला के गुप्तांग में मिर्ची और ज्वलनशील पदार्थ डालकर तड़पाया फिर दो महिलाओं ने पीट पीटकर उतारा मौत के घाट

In Gariaband district, a woman was tortured by putting chilli powder and inflammable substances in her private parts and then beaten to death by two women.

गरियाबंद जिला में महिला के गुप्तांग में मिर्ची और ज्वलनशील पदार्थ डालकर तड़पाया फिर दो महिलाओं ने पीट पीटकर उतारा मौत के घाट

गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिला में मैनपुर विकासखण्ड के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरीबा में एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात हुई है. इस हत्या में एक महिला को गावं के ही दो अन्य महिलाओं ने मिलकर लात घुसे व सीने पर चढ़कर डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दिया। घटना में एक विशेष बात यह रही कि जिन दो महिलाओं ने मिलकर यह हत्या को अंजाम दिया है. उन पर मृतक द्वारा लगातार गांव में घुम घुम कर दोनों महिलाओं के चरित्र को लेकर कई तरह की लान्छन लगाती थी. जिसे लेकर इन दोनों महिलाओं में नराजगी इस हद तक बढ़ गई कि हत्या के पूर्व मृतक के गुप्तांग में मिर्ची और अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर पहले उसे जमकर तड़पाया और उसके बाद उसे पीट पीटकर मार डाला.
मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद जिले के अंतर्गत मैनपुर शोभा थाना क्षेत्र के ओड़िशा सीमा से लगे ग्राम गरीबा से 800 मीटर दूर ईचरादी खेत की लारी में एक महिला सुमित्रा नेताम पति दलसु नेताम 37 साल रहती है. और उनका दो अन्य महिला जो गरीबा निवासी है. सुगतिन नेताम 36 साल और ईतवारिन बाई 46 साल के साथ दोस्ती हो गई थी.
एक दूसरे के घर आना जाना कर रहे थे. लेकिन धीरे धीरे यह दोस्ती झगडे में तब्दील होने लगी. पिछले कुछ समय से आपस में झगड़ते थे. क्योंकि मृतक सुमित्रा नेताम घर-घर जाकर दोनों महिलाओं के चरित्र पर लांछन लगाती थी. यह बात देखते ही देखते इतना बढ़ गई कि आरोपी सुगतिन और इतवारिन ने उस महिला को जान से मारने की पूरी प्लानिंग तैयार कर ली. चरित्र पर लांछन लगाने से नाराज दोनों महिलाओं ने पहले से सुमित्रा नेताम के लारी में पहुंची और उनसे मारपीट की. साथ ही उनके गुप्तांग में मिर्ची और अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जमकर तड़पाया और सुमित्रा नेताम को पीट पीटकर जान ले ली.
इस वारदात की जानकारी पुलिस को सरपंच ने खबर दी. दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से पुलिस 2 फरवरी को मौके पर पहुंचकर पहले पूरे मामले की जांच की और मृतिका सुमित्रा नेताम पति दलसुराम नेताम उम्र 37 साल गरीबा निवासी का पोस्टमार्डम करवा कर उनके शव को उनके परिजनों को सौंप दिया और पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही कर रही है.
शोभा थाना प्रभारी एएसआई नकुल सिदार ने बताया कि गरीबा निवासी दो महिला सुगतिन नेताम और इतवारीन बाई ने एक महिला जो खेत की लारी में रहती थी. उस महिला पर उन्हे बदनाम करने और उनके चरित्र लांछन का आरोप लगाते हुए मृतिका सुमित्रा नेताम की हत्या कर दी. और तो और उनके गुप्तांग में मिर्च व ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया. पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया और मामले मे कार्यवाही की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी महिला सुगतिन नेताम और इतवारिन बाई से पूछताछ किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB