रायपुर में कई जगह लगी आग, पंडरी में ज्वेलरी शॉप और फर्नीचर शॉप खाक, चपेट में आई 4 दुकानें, दो घरों से उठी लपटें, सुबह तक डटी रही फायर ब्रिगेड टीम
Fire broke out at many places in Raipur jewelery shop and furniture shop in Pandari destroyed 4 shops were affected flames rose from two houses fire brigade team remained standing till morning
रायपुर : रायपुर स्थित पंडरी के ज्वेलरी और फर्नीचर शो रुम में आग लग गई. आग के लपटों ने नाकोड़ा ज्वेलर्स और शंकर फर्नीचर के शोरुम को अपनी चपेट में ले लिया. साथ ही गद्दे के शोरुम में भी आग लग गई. हादसे की खबर के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम और पुलिस ने आग पर काबू पाया. मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है. दूसरी घटना टिकरापारा थाना के गोकुल नगर में घटित हुई. वहीं सप्रे स्कूल के पास एक घर भी आग की चपेट आ गया.
राजधानी के नाकोड़ा ज्वेलर्स और शंकर फर्नीचर के शो रुम में आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक आग के गोले दिखाई दिए. हादसे की खबर के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई.
वहीं शो रुम के शटर बंद होने की वजह से दमकलकर्मी अंदर नहीं जा पाए. दमकलकर्मी किसी तरह बाहर आग को बुझा दिया. लेकिन अंदर शटर बंद होने की वजह से आग पर काबू नहीं पा सका. वहीं ज्वेलर्स की दुकान से सटी दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं, जिसमें चार दुकानों में लगी आग लगी है.
आपको बता दें कि घटना रात 12 बजे की है. घंटे भर दोनों शोरुम जलकर खाक हो गए. तीन संस्थानों में आग लगने से कई लाखों के नुकसान हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल वजह साफ नहीं हो पाई है कि आग किस वजह से लगी. हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.
टिकरापारा थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में घर में लगी आग
दूसरी घटना टिकरापारा थाना के अंतर्गत गोकुल नगर क्षेत्र की है. एक घर में करीब साढ़े दस बजे अचानक आग लग गई. जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम किया. हालांकि इस घटना में भी किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है. आशंका जताई जा रही है कि आग पटाखों या दीयों की वजह से लगी होगी.
तीसरी घटना सप्रे स्कूल के पास की है, जहां एक घर आग की चपेट आ गया. घर में आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया. यहां भी किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है. ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
गर्म कपड़ों की दुकानों पर लगी आग, व्यापारियों को लाखों का हुआ नुकसान
मंडला : मध्यप्रदेश के मंडला में अस्थाई दुकानों पर आग लग गई. घटना की खबर पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों से आग पर पानी डाला गया. कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया. इस घटना में कपड़ा व्यापारियों को लाखों के नुकसान होने की बात सामने आई है.



