सवारी लेने गंवाया समय, 100 की स्पीड से दौड़ी तेज रफ्तार दुबे ट्रेवल्स की बस ने मेडिकल छात्रा को मारी टक्कर, स्कूटी 20 मीटर तक घसीटी, हुआ हंगामा

Time lost while picking up a passenger: A speeding Dubey Travels bus, racing at 100 km/h, struck a medical student and dragged her scooter for 20 meters, sparking an uproar.

सवारी लेने गंवाया समय, 100 की स्पीड से दौड़ी तेज रफ्तार दुबे ट्रेवल्स की बस ने मेडिकल छात्रा को मारी टक्कर, स्कूटी 20 मीटर तक घसीटी, हुआ हंगामा

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर में मंगलवार को तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आने से एक मेडिकल छात्रा हादसे का शिकार हो गई. रायपुर की तरफ जा रही दुबे ट्रेवल्स की बस ने गोविंदपुर के पास छात्रा की स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी बस में फंस गई और करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई.
टक्कर के बाद नहीं रुकी बस
मिली जानकारी के मुताबिक 22 सितंबर दोपहर जगदलपुर से रायपुर जा रही दुबे ट्रेवल्स की बस नम्बर CG 04 EA 4482 गोविंदपुर के पास पहुंची. तभी उसकी चपेट में मेडिकल छात्रा की स्कूटी आ गई. बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद छात्रा दूर जा गिरी. जबकि स्कूटी बस के साथ घिसटती चली गई.
समय की देरी को लेकर उठे सवाल
रिपोर्ट के मुताबिक बस का कांकेर नए बस स्टैंड पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 2 बजे था. बुकिंग एजेंट के मुताबिक बस समय पर पहुंची और 2 बजकर 5 मिनट पर रवाना हुई. हालांकि कांकेर में सवारी बैठाने के दौरान बस के समय और आगे की यात्रा को लेकर सवाल उठे हैं.
मेडिकल छात्रों ने किया हंगामा
हादसे की खबर मिलते ही मेडिकल कॉलेज के छात्र घटनास्थल पर जमा हो गए. उन्होंने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. पुलिस ने चालक और परिचालक को मौके से हटा दिया.
हादसे की जांच की मांग
हादसे के बाद तेज रफ्तार यात्री बसों और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है. फिलहाल छात्रा की चोटों की स्थिति और पुलिस की आगे की कार्रवाई के बारे में डिटेल जानकारी उपलब्ध नहीं है. हादसे के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?