पहाड़ में मिला महिला का नर कंकाल, पास में मिली टूटी चूड़ियां और चांदी के पायल, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Male skeleton of a woman found in the mountain broken bangles and silver anklets found nearby sensation spread in the area police engaged in investigation

पहाड़ में मिला महिला का नर कंकाल, पास में मिली टूटी चूड़ियां और चांदी के पायल, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

कांकेर : कांकेर जिले के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल गढ़िया पहाड़ में एक महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है. महिला के कंकाल के पास टूटी चूड़ियां और चांदी का पायल भी मिला है. पास ही साड़ी में लिपटा हुआ कंकाल मिला है. कांकेर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है. मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है.
कांकेर कोतवाली प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि गढ़िया पहाड़ में महिला का नरकंकाल मिला है. फोरेंसिक और डॉग स्कॉड की टीम पड़ताल कर रही है. थाने में गुम इंसान की सूचना का रिकॉर्ड खंगला जा रहा है. आगे की पहचान की कार्रवाई की जा रही है. यह कंकाल तीन से चार महीने पहले का होने का अनुमान लगाया जा रहा है.
वहीं मामले पर कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर का कहना है कि पहाड़ पर आने जाने वाले लोगो के जरिए खबर मिली कि पहाड़ में मानव कंकाल पड़ा है. खबर पर पुलिस ने पहुंच कर कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया है. महिला के पैर की हड्डी में पायल गुलाबी रंग की साड़ी, काले रंग की चप्पल हरे और गुलाबी रंग की टूटी हुई चूडिय़ां बरामद की गई है. कांकेर पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है. प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात महिला के कंकाल होने अंदेशा है.
गौरतलब है कि गढ़िया पहाड़ में रोजाना सैकड़ो पर्यटक पहुंचते हैं. जहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है. इससे पहले भी पहाड़ पर कई घटनाएं हो चुकी हैं. साथ ही पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. बलात्कार और हत्या का अनुमान  की भी संभावना व्यक्त किया जा रहा है. स्थिति पीएम रिपोर्ट आने के बाद और फॉरेसिंक जांच मिलने के बाद ही साफ हो पाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb