महानदी में डूबे पिकनिक मनाने आए दो बच्चे, एक को परिजनों ने बचाया, दूसरे की तलाश जारी, इधर वाटरफॉल घूमने आए युवक का पैर फिसला, गई जान

Two children who had come for picnic drowned in Mahanadi, one was saved by the family, search for the other is on, on the other side a young man who had come to visit waterfall slipped and lost his life

महानदी में डूबे पिकनिक मनाने आए दो बच्चे, एक को परिजनों ने बचाया, दूसरे की तलाश जारी, इधर वाटरफॉल घूमने आए युवक का पैर फिसला, गई जान

वाटरफॉल घूमने आए युवक का पैर फिसला, गई जान

कांकेर : कांकेर जिले के प्रसिद्ध मलाजकुडूम जलप्रपात में एक दर्दनाक हादसा हो गया. वाटरफॉल घूमने आए एक युवक का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए यहां आया था.
रायपुर से गोपाल चंद्राकर अपने पांच दोस्तों के साथ शनिवार को मलांजकुडुम वाटरफॉल घूमने आया. इसी दौरान गोपाल डेंजर जोन की तरफ चला गया. जहां चिकने पत्थर पर पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़ा. दोस्तों ने फौरन हादसे की खबर पुलिस को दी. लेकिन अंधेरा होने की वजह से रात में रेस्क्यू नहीं हो सका. रविवार सुबह नगर सेना और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू कर युवक का शव बरामद किया.
गौरतलब है कि मलांजकुडुम जलप्रपात में हर साल ऐसे हादसे होते रहते हैं. लेकिन पर्यटकों की सुरक्षा के लिए अब तक कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं. इसी जगह 2022 में भी दो युवकों की मौत हो चुकी थी. लगातार हो रहे हादसों ने पर्यटन स्थलों की बदइंतजामी और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

महानदी में डूबे पिकनिक मनाने आए दो बच्चे, एक को परिजनों ने बचाया, दूसरे की तलाश जारी

सारंगढ़ बिलाईगढ : सारंगढ़ जिला अंतर्गत नाथल दाई महानदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. पिकनिक मनाने पहुंचे पत्थलगांव निवासी परिवार के दो बच्चे नदी में डूब गए. परिजनों के मुताबिक वे मंदिर दर्शन करने गए थे. तभी दोनों बच्चे बिना पूछे नदी में नहाने के लिए उतर गए और डूबने लगे.
हादसे के दौरान बच्चों के पिता ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद एक बच्चे को उसके बाल पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि 15 साल का दूसरा बालक गहरे पानी में समा गया. जिसकी तलाश जारी है.
खबर मिलते ही सारंगढ़ पुलिस, एंबुलेंस 112 और 108 की टीम मौके पर पहुंची. कंट्रोल रुम को फोन कर गोताखोर बुलाने की मांग की गई है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB