बाजार से लौटने के दौरान दरभा में पलटा यात्रियों से भरा पिकअप वाहन, चार ग्रामीणों की मौके पर मौत, 35 लोग घायल, मची चीख-पुकार
While returning from the market, a pickup vehicle full of passengers overturned in Darbha, four villagers died on the spot, 35 people were injured, there was outcry
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन बेगुनाह लोग सड़क हादसे में अपनी जान गवा रहे हैं. इसी कई में बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के दरभा क्षेत्र में आज शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है. जिसमे छार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है.
मिली जानकरी के मुताबिक चंदामेटा साप्ताहिक बाजार का दिन था और बाजार करने गए ग्रामीण जब बाजार कर लौट रहे थे तभी कोलेंग और चंदामेटा के बीच बाजार गाड़ी अनियंत्रित होकर जा पलटी. जिसमें बैठे 4 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में कई ग्रामीण घायल हुए हैं. जिन्हे सुरक्षा बल के जवान और स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.
इस पूरे मामले की दरभा पुलिस गंभीरता से जांच में लगी हुई है. यह पूरा इलाका नक्सली इलाका है और लोग सप्ताहिक बाजार में ग्रामीण सामान खरीदने पहुंचते हैं. घर वापसी के दौरान यह हादसा हुआ है. जहां चार लोग की मौत हो गई है. और अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



