राजधानी में 9वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, 11वीं के छात्र ने स्कूल की छत में दिया वारदात को अंजाम, स्कूल प्रबंधन पर भी उठ रहे सवाल
A class 9 student was raped in the capital, a class 11 student committed the crime on the roof of the school, questions are also being raised on the school management
रायपुर : छत्तीसगढ़ में आपराधिक मामलों में बढ़त लगातार देखने को मिल रही है. आए दिन चाकूबाजी, लूटपाट, हत्या और दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म किया है. छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है. मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजेंद्र नगर के अमलीडीह के एक नौवीं की छात्रा को स्कूल में ही पढ़ने वाले 11 वीं कक्षा के नाबालिग छात्र ने स्कूल की छत में लेजाकर तीन से चार बार दुष्कर्म किया है. आरोपी की हरकत से परेशान छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजनों ने फौरन राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर लिया है. मामले में जांच की जा रही है. वहीं इस घटना के बाद से स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं. इतनी बड़ी वारदात स्कूल के छत में हुई और इसकी जानकारी किसी को कैसे नहीं हुई? जानकारी के मुताबिक आरोपी छात्र एक पुलिस आरक्षक का बेटा बताया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



