घूमने के दौरान बार-बार थक रही थी पत्नी, गुस्साए पति ने बच्चों के सामने बेरहमी से जमकर पिटाई कर घाटी में फेंका, हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार
The wife was getting tired repeatedly while walking, the angry husband beat her brutally in front of the children and threw her in the valley, she died, the accused has been arrested
कोरबा : कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी 24साल की पत्नी को अपने दो मासूम बच्चों के सामने बुरी तरह पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और लाश को जंगल में फेंककर बच्चों के साथ घर लौट आया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 दिसंबर को कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत पतोड़ियाडांड निवासी आरोपी आरोपी विशाल आरमो उम्र 28 साल अपनी पत्नी गणपति उम्र 24 साल अपने 3 साल के लड़के और ढाई माह की बच्ची के साथ बच्चों को घुमाने के बहाने गांव से 5 किलोमीटर दूर अरसिया गांव के जंगल ले गया. लौटते समय पहाड़ी घाटी में पत्नी थकान की वजह से रुक गई.
इसी बात पर आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने गणपति को पहले मुक्कों से मारा. कुछ दूर चलने के बाद जब वह दोबारा बैठ गई तो विशाल ने जंगल से लकड़ी तोडक़र उसकी बेरहमी से पिटाई की. इसके चलते पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई.
हत्या के बाद आरोपी ने बच्चों को लेकर घर लौटकर परिजनों को झूठ बताया कि उसकी पत्नी घाटी में गिर गई. महिला के मायके वालों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को खबर दी.
बांगो थाना प्रभारी उषा सोंधिया ने बताया कि पुलिस ने 19 दिसंबर को जंगल से महिला का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. जांच में पता चला कि विशाल आरमो शराब का आदी है. उसकी पहली पत्नी भी उसकी हरकतों से परेशान होकर उसे छोड़ चुकी थी.
आरोपी विशाल आरमो को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



