इंसानियत हुई तार-तार: नाबालिग लड़की से बाथरूम में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म, आरोपी लक्ष्मी नारायण 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Humanity Shattered: Minor girl forcibly raped after accused barged into the bathroom; accused Laxmi Narayan arrested within 24 hours and sent to jail by the police.

इंसानियत हुई तार-तार: नाबालिग लड़की से बाथरूम में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म, आरोपी लक्ष्मी नारायण 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिला के सीपत थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 अगस्त 2026 को पीड़िता ने सीपत थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि कौड़िया बंधवापारा निवासी लक्ष्मी नारायण यादव उम्र 26 साल ने पीड़िता के घर के बाथरूम में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया.
पीड़िता की शिकायत पर सीपत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 470/2026 के तहत धारा 64(2)(एम) बीएनएस तथा धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सीपत पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी.
पुलिस टीम ने आरोपी लक्ष्मी नारायण यादव पिता मनमोहन यादव, उम्र 26 साल निवासी कौड़िया बंधवापारा, थाना सीपत की पतासाजी कर उसे उसके ठिकाने से हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ की.
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा जुर्म करना कबूल किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया. इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?