देवर से अवैध संबंध के शक में पति-पत्नी में विवाद, छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर जलती लकड़ी से पीटकर पत्नी की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Dispute between husband and wife over suspicion of illicit relationship with brother-in-law, wife killed by hitting with burning wood after fatally attacking younger brother, accused arrested
सरगुजा : सरगुजा जिले के ग्राम जोरी में एक दुखद घटना सामने आई है. जहां पति ने अपनी पत्नी को अवैध संबंध के शक पर पीट-पीटकर हत्या कर दिया. आरोपी ने अपने छोटे भाई पर भी हमला करने की कोशिश की. लेकिन भाई मौके से भागने में कामयाब रहा. घटना के पीछे आरोपित को शक था कि उसकी पत्नी, अनीता कोरवा उम्र 26 साल का अपने छोटे भाई के साथ अवैध संबंध है.
इस संदर्भ में पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था. 17 दिसंबर की रात करीब 8 बजे, बंधु राम कोरवा उम्र 30 साल ने अपने छोटे भाई पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की. लेकिन वह समय पर वहां से भाग निकला. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
यह घटना धौरपुर थाना क्षेत्र में हुई है. भाई के भाग जाने के बाद बंधु राम कोरवा ने अपनी पत्नी अनिता को जलती हुई लकड़ी से बुरी तरह पीटा. मारपीट की वजह अनिता बेहोश होकर गिर पड़ी,.और बंधु राम उसे उसी हालत में छोड़कर चला गया. सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटों के चलते अनिता की मौत हो गई.
इस घटना की जानकारी आरोपी बंधु राम ने खुद गांव के लोगों को दी. खबर मिलने पर धौरपुर थाने के प्रभारी अश्विनी दीवान अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. जब पुलिस ने बंधु राम कोरवा को गिरफ्तार कर पूछताछ की. तो उसने अवैध संबंध के शक के चलते पत्नी की हत्या करना कबूल किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) के तहत कार्रवाई की और उसे अदालत में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



