बॉयफ्रेंड के पास जाने की जिद में नाबालिग गर्लफ्रेंड ने अपने ही भाई को कमरे में किया बंद, फिर छोड़ने के बदले परिजनों से मांगी फिरौती, पुलिस ने निकाला बाहर

Insisting on going to her boyfriend, a minor girl locked her own brother in a room and demanded a ransom from her family for his release; the police eventually rescued him.

बॉयफ्रेंड के पास जाने की जिद में नाबालिग गर्लफ्रेंड ने अपने ही भाई को कमरे में किया बंद, फिर छोड़ने के बदले परिजनों से मांगी फिरौती, पुलिस ने निकाला बाहर

बिलासपुर : बिलासपुर के सिविल लाइन इलाके में पारिवारिक विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक नाबालिग लड़की अपने बॉयफ्रेंड के पास जाना चाहती थी. लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे. बात इतनी बढ़ी कि नाबालिग गर्लफ्रेंड ने अपने ही छोटे भाई को कमरे में बंद कर दिया और उसे बाहर निकालने के बदले बॉयफ्रेंड के खाते में पैसे भेजने की मांग करने लगी. खबर मिलते ही पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद नाबालिग गर्लफ्रेंड को बाल कल्याण समिति के सामने पेश कर फिलहाल सुरक्षित स्थान पर रखा गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रात के समय पुलिस को खबर मिली थी कि घर में एक बच्चा अंदर से बंद है और उसे बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है. खबर मिलते ही सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को समझने के बाद नाबालिग लड़की से बातचीत की और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला.
शुरुआती पूछताछ में पता चला कि नाबालिग लड़की अपने बॉयफ्रेंड के पास जाना चाहती थी. परिवार के लोगों के विरोध करने पर उसने नाराज होकर अपने भाई को कमरे में बंद कर दिया था. इतना ही नहीं, भाई को छोड़ने के बदले वह बॉयफ्रेंड के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने की मांग कर रही थीबॉयफ्रेंड
मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़की के खिलाफ सामान्य आपराधिक कार्रवाई के बजाय बाल संरक्षण से जुड़ी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू की है. उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया. जहां से फिलहाल उसे शेल्टर सेंटर में रखने की व्यवस्था की गई है.
उसकी सामाजिक पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाने के साथ काउंसलिंग भी कराई जा रही है. ताकि पूरे विवाद की वजह और पारिवारिक परिस्थितियों को समझा जा सके. पुलिस और बाल संरक्षण से जुड़े अधिकारी मामले की निगरानी कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई नाबालिग लड़की के हित और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर की जाएगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?