छेड़छाड़ का विरोध करने पर बाप-बेटे ने मिलकर पीड़िता की कर दी पिटाई, घायल युवती की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
When the victim protested against molestation the father and son together beat her up on the complaint of the injured girl the police arrested both of them
बिलासपुर/सीपत : सीपत थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीती शाम 6:30 बजे गांव के सुनील सूर्यवंशी द्वारा उसे गंदा ईशारा कर हाथ बांह और कमर को पकड़कर छेड़खानी कर रहा था. मना करने पर सुनील सूर्यवंशी द्वारा पीड़िता के बाल और गला को पकडकर हाथ मुक्का से मारपीट किया. मारपीट से मना किया तो सुनील सूर्यवंशी का पिता राधेश्याम सूर्यवंशी भी हाथ मुक्का से पीड़िता के साथ मारपीट किया. जिससे पीड़िता को चोंट आई है.
इस रिपोर्ट पर थाना सीपत में पुलिस ने धारा 74, 75, 115(2), 3(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराया गया. वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा छेडखानी के आरोपी को फौरन गिरफ्तार करने के निर्देेश पर थाना प्रभारी सीपत के द्वारा टीम तैयार कर आरोपी की पतासाजी कर आरोपी सुनील सूर्यवंशी और राधेश्याम सूर्यंवशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



