लाखों की ठगी का पर्दाफाश, एक ही जमीन को कई लोगों को बेचकर 70 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने दो बेटों के साथ मां को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Fraud of Rs 70 lakh by selling the same land to many people police arrested the mother along with her two sons and sent them behind the bars

लाखों की ठगी का पर्दाफाश, एक ही जमीन को कई लोगों को बेचकर 70 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने दो बेटों के साथ मां को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिला में सीपत पुलिस ने दो बेटों के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ एक ही जमीन को कई लोगों को बेचकर 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है.
मिली जानकारी के मुताबिक सीपत क्षेत्र के ग्राम झलमला में रहने वाले गोविंद राम साहू ने धोखाधड़ी की शिकायत की है. पीड़ित ने बताया कि ग्राम झलमला में रहने वाले अभिषेक साहू और उसके परिवार के लोगों के शामिल खाते की सात एकड़ 30 डिसमिल जमीन है. इसे अभिषेक और उसके परिवार वाले बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे.
सीपत क्षेत्र के ग्राम झलमला में रहने वाले गोविंद राम साहू ने धोखाधड़ी की शिकायत की है. पीड़ित ने बताया कि ग्राम झलमला में रहने वाले अभिषेक साहू और उसके परिवार के लोगों के शामिल खाते की सात एकड़ 30 डिसमिल जमीन है. इसे अभिषेक और उसके परिवार वाले बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे.
गांव की जमीन होने के कारण गोविंद ने खरीद लेने की बात कही. इस पर अभिषेक और उसके परिवार वालों ने जमीन का सौदा कर अभिषेक और उसके परिवार वालों को 42 लाख 36 हजार रुपये दे दिया. रुपये मिलने के बाद वे रजिस्ट्री के लिए टालमटोल कर रहे थे.
इसी बीच पता चला कि उन्होंने गांव के ही राजेंद्र साहू से नौ लाख 50 हजार, गुलाम जान से 10 लाख, लुतरा शरीफ निवासी शेख करीम से दो लाख 50 हजार, मोपका निवासी हर्ष कश्यप से चार लाख 70 हजार रुपये लिया है. सभी को उसने जमीन की रजिस्ट्री जल्द करा देने का भरोसा दिलाया है. सभी ने जब अपने रुपयों की मांग की तो वे गांव छोड़कर भाग निकले.
गोविंद की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी. जांच के दौरान पता चला कि आरोपित अभिषेक साहू, अरविंद साहू और अहिल्या बाई बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामाखेड़ा में छुपकर रह रहे हैं. 
आरोपियो की पता साजी कर आरोपियो को ग्राम दामाखेडा थाना सीमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा से दबिश देकर पकडा गया. आरोपी गण अभिषेक साहू, अरविंद साहू, अहिल्या बाई साहू द्वारा पुछताछ में एक ही जमीन को कई बार बिक्री करने के नाम से प्रार्थी गणों से इकरार नामा कर कुल 69,06,000/ रुपये का धोखाधडी किया जाना कबूल करने पर आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेष पाण्डेय, प्र आर जयपाल बंजारे, आरक्षक लक्ष्मण चंद्रा, आकष मिश्रा, म आर क्रंति मरकाम का सराहनीय योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी
1. अभिषेक साहू पिता स्व लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 34 साल
2. अरविंद साहू पिता स्व लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 30 साल
3. अहिल्या बाई साहू पति स्व लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 54 साल
सभी साकिनान ग्राम झलमला थाना जिला  बिलासपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI