आपसी विवाद का खौफनाक अंजाम, युवक को उतारा मौत के घाट, सब्बल से ताबड़तोड़ हमला, पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल, हथियार बरामद

A dispute resulted in a horrific outcome: a young man was killed, brutally attacked with a crowbar. Police arrested the accused, Bhupendra, and sent him to jail. Weapons were recovered.

आपसी विवाद का खौफनाक अंजाम, युवक को उतारा मौत के घाट, सब्बल से ताबड़तोड़ हमला, पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल, हथियार बरामद

दुर्ग : दुर्ग जिले के पाटन इलाके में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया. रानीतराई थाना क्षेत्र के आसोगा गांव में दोपहर के समय हुए विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में गंभीर रुप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल सब्बल बरामद कर लिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी भूपेन्द्र टंडन उम्र 26 साल को गिरफ्तार किया है.
बहस से शुरू हुआ विवाद, सब्बल से कर दिया हमला
मिली जानकारी के मुताबिक 11 सितंबर की दोपहर आसोगा गांव में मृतक कामता कोसरे उम्र 35 साल और भूपेन्द्र टंडन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. शुरुआत में दोनों के बीच बहस हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान भूपेन्द्र ने कथित तौर पर सब्बल उठाकर कामता पर कई वार कर दिए. अचानक हुए हमले से कामता गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों ने घायल कामता को फौरन पाटन अस्पताल पहुंचाया.
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
नाजुक हालत में कामता को पाटन अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही रानीतराई पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरु की. पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र टंडन को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सब्बल भी बरामद कर जब्त किया गया है.
हत्या की वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. शुरुआती जांच में आपसी विवाद के बाद हमला किए जाने की बात सामने आई है. हालांकि विवाद की असल वजह क्या थी और घटना से जुड़े अन्य पहलू क्या हैं. इसकी पुलिस डिटेल जांच कर रही है.
एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि रानीतराई थाना क्षेत्र के आसोगा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद की खबर मिली थी. विवाद के दौरान सब्बल से हमला किए जाने से एक युवक की मौत हुई है. फिलहाल मामले में मर्ग कायम किया गया है.
उन्होंने बताया कि आरोपी भूपेन्द्र टंडन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. पुलिस घटना की परिस्थितियों और विवाद के वजह की जांच कर रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
एक मामूली विवाद से शुरु हुआ झगड़ा कुछ ही देर में जानलेवा हमले में बदल गया और कामता कोसरे उम्र 35 साल की जान चली गई. पुलिस अब इस खूनी वारदात के पीछे की पूरी कहानी खंगाल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?