परिचित महिला के साथ गई नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर घर ले जाकर दुष्कर्म, फिर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Accused arrested for allegedly luring a minor girl—who had accompanied a female acquaintance—to his home, raping her, and threatening to kill her.

परिचित महिला के साथ गई नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर घर ले जाकर दुष्कर्म, फिर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के मामले में दंतेवाड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर घटना को अंजाम दिया और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत मिलने के कुछ ही समय बाद आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
परिचित महिला के साथ गई थी पीड़िता
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग पीड़िता अपनी एक परिचित महिला के साथ उसके मायके गई थी. वह राखी बांधने के लिए वहां पहुंची थी. इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया. आरोपी ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर मामले की जानकारी दी और महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.
महिला थाना में दर्ज हुआ मामला
पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पहचान और तलाश के लिए फौरन टीम सक्रिय की गई. पुलिस ने जांच के दौरान मिले तथ्यों और जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोमारु उर्फ समरु मरकाम, पिता स्व लखमा मरकाम, निवासी पाकलू पारा, गंजेनार, थाना कुआकोंडा, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को 12 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे अदालत के सामने पेश किया गया. जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?