पेट दर्द से कराह रही बच्ची पहुंची हॉस्पिटल, रेप का हुआ खुलासा, कुरकुरे का लालच देकर 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

A girl with stomach pain was rushed to the hospital, where she was raped. A 6-year-old girl was lured with crisps and raped. The minor accused was arrested.

पेट दर्द से कराह रही बच्ची पहुंची हॉस्पिटल, रेप का हुआ खुलासा, कुरकुरे का लालच देकर 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

केशकाल : छत्तीसगढ़ के केशकाल में एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस घटना के सामने आने के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर संप्रेक्षण गृह जगदलपुर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग युवक ने 6 साल की बच्ची को कुरकुरे खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद नाबालिग ने बच्ची को उसके घर छोड़ दिया. बच्ची को जब पेट दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. जब डॉक्टरों ने बच्ची के साथ रेप होने की पुष्टि की.
इसके बाद डॉक्टरों ने इस पूरे मामले की जानकारी BMO को दी। BMO ने पूरे मामले की जानकारी केशकाल पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को संप्रेक्षण गृह जगदलपुर भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t