ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर, एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, जख्मी बच्चे की अस्पताल में गई जान, ड्राइवर फरार

Heavy collision between truck and bike two people including a woman died on the spot injured child died in hospital driver absconding

ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर, एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, जख्मी बच्चे की अस्पताल में गई जान, ड्राइवर फरार

जगदलपुर : जगदलपुर के आमागुड़ा चौक में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक और महिला की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति और महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक बालिका गंभीर रुप से घायल हो गई.
घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने घटना में गंभीर रुप से घायल बालिका को जिला महारानी अस्पताल भिजवाया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस ने ट्रक और मोटरसाइकिल को जब्त कर ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरु कर दी है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस के मुताबिक जगदलपुर की रहने वाली अनिता ने कुछ साल पहले ओडिशा निवासी गुरुबंधु से शादी की थी. इनका आठ साल का बच्चा त्रिनाथ भी था. मंगलवार को दंपति बाइक पर जगदलपुर में रहने वाले रिश्तेदार के घर नयामुण्डा गए थे. इसके बाद पूरी फैमिली हाईवे पर स्थित बस्तर हाट घूमने के लिए गई थी.। सभी आगे-पीछे जा रहे थे. कुछ लोग ऑटो में गए तो कुछ लोग लिफ्ट लेकर आमागुड़ा चौक पर जाकर अपने बाकी के रिश्तेदारों का इंतजार कर रहे थे.
बाइक सवार दंपति रायपुर-ओडिशा रोड से शहर की तरफ मुड़ने के लिए आमागुड़ा चौक के पास युवक ने बाइक को रोका. तभी आमागुड़ा चौक के पास बस्तर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी. हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, बच्चे को नाजुक हालत में अस्पताल भिजवाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb