विधवा पड़ोसन के घर पति को आपत्तिजनक हालत में देखकर भड़की पत्नी, शक का सबूत मिलने के बाद सुहाग की ले ली जान, आरोपी बबली गिरफ्तार
Enraged after finding her husband in a compromising position at a widowed neighbor's house, a wife killed her spouse upon obtaining proof of her suspicions; the accused, Babli, has been arrested.
कोरिया : बैकुंठपुर अंतर्गत चरचा थाना क्षेत्र के तिलवनडाँड़ गांव में हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. पत्नी बबली ने अपने पति जयवीर की हत्या कर दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. यह मामला कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलवन डांड के पिपरपारा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने कथित तौर पर अपने पति जयवीर को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा. इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और पति की हत्या की घटना सामने आई. हालांकि घटना की वजह और हालात की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.
घटना की खबर मिलते ही चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाने में लगी है. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है. पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक सबूत और पूछताछ के आधार पर घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



