पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पेट्रोल-पंप कर्मचारी पर जानलेवा हमला पर जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल, लाठियां जब्त

Old enmity turns violent; four accused arrested and jailed for a life-threatening attack on a petrol pump employee; batons seized.

पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पेट्रोल-पंप कर्मचारी पर जानलेवा हमला पर जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल, लाठियां जब्त

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लाठियां भी बरामद कर ली हैं. सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गौरीपुर निवासी मटुकधारी यादव ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 13 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे ग्राम कंचनपुर निवासी रविन्द्र रजक उनकी दुकान पर पेट्रोल के उधार पैसे लेने आया था. इसी दौरान वहां पहले से पुरानी रंजिश रखने वाले कुछ लोग भी पहुंच गए और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रुप ले लिया.
शिकायत के मुताबिक लक्ष्मण यादव, संदीप यादव, जमुना प्रसाद यादव और कमलेश यादव लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे. चारों ने पुरानी दुश्मनी के चलते रविन्द्र रजक को घेर लिया और जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया. आरोपियों ने लाठियों से लगातार वार किया. जिससे रविन्द्र रजक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े.
वारदात के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. गंभीर रूप से घायल रविन्द्र रजक को सबसे पहले प्रेमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. लेकिन उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी रहा.
वारदात की खबर मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 87/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला कायम किया और जांच शुरू की.
घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही पुलिस ने चाध्म्दीदों के बयान दर्ज किए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया. इस दौरान मुखबिर से मिली खबर के आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लाठियां भी बरामद कर जब्त कर लीं. जिन्हें मामले के अहम सबूत के रूप में सुरक्षित रखा गया है. पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि यह साफ हो सके कि वारदात के पीछे सिर्फ पुरानी रंजिश ही वजह थी या इसके पीछे कोई दुसरा विवाद भी जुड़ा हुआ था. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?