छग में चक्रवाती तूफान का खतरा, भारी बारिश की आशंका, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध, स्कूलों में अवकाश, लेकिन शिक्षकों को नहीं

Threat of a cyclonic storm in Chhattisgarh; heavy rainfall expected. Leave for officials and employees has been suspended; schools are closed, but teachers are required to attend.

छग में चक्रवाती तूफान का खतरा, भारी बारिश की आशंका, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध, स्कूलों में अवकाश, लेकिन शिक्षकों को नहीं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में संभावित चक्रवाती तूफान ‘अरनब’ (ARNAB) के प्रभाव को देखते हुए राज्य शासन ने संबंधित विभागों को सतर्कता बरतने और आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 26 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य एवं दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में बने अवदाब के चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की संभावना जताई गई है.
12 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका
शासन द्वारा जारी पत्र में प्रदेश के 12 जिलों में 27 और 28 अक्टूबर 2026 को चक्रवाती तूफान के संभावित प्रभाव का उल्लेख किया गया है. इन जिलों में भारी बरसार और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है.
प्रभावित होने की संभावना वाले जिले:
सुकमा
दंतेवाड़ा
बीजापुर
नारायणपुर
कोंडागांव
बस्तर
कांकेर
धमतरी
महासमुंद
गरियाबंद
बालोद
रायपुर
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किए निर्देश
जारी पत्र में बताया गया है कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर द्वारा चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए कार्ययोजना एवं तैयारियों के बारे में सुझाव दिए गए हैं. इन सुझावों के अनुरूप संबंधित कार्यालयों को फौरन जरुरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.
प्रशासनिक तैयारियों पर जोर
संभावित चक्रवाती तूफान को देखते हुए प्रभावित जिलों में सतर्कता और आपदा प्रबंधन की तैयारियां अहम हैं. लोगों को मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान देने और तेज हवाओं और भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

बालोद जिले में अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध
बालोद जिला प्रशासन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस बारे में कलेक्टर कार्यालय, जिला बालोद द्वारा 26 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया है.
जारी आदेश के मुताबिक मौसम की संभावित स्थिति को देखते हुए जिले में 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है. यह आदेश जिले के सभी कार्यालयों और विभाग प्रमुखों के लिए जारी किया गया है.
बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे
आदेश में साफ किया गया है कि प्रतिबंधित अवधि के दौरान अत्यावश्यक कार्य होने पर भी कलेक्टर की पूर्व अनुमति के बिना कोई अधिकारी या कर्मचारी अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेगा. साथ ही, बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर रहने की भी अनुमति नहीं होगी.
निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश
जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं विभाग प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें. संभावित खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं. ताकि आपात स्थिति में राहत एवं बचाव सहित आवश्यक प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

दंतेवाड़ा- स्कूलों में अवकाश की घोषणा, लेकिन शिक्षकों को नहीं
दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है. इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा द्वारा आदेश जारी किया गया है.
विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद, शिक्षकों को आना होगा
जारी आदेश के मुताबिक विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में होने वाली संभावित परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 27 अक्टूबर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है.
हालांकि, यह अवकाश सिर्फ छात्र-छात्राओं के लिए लागू होगा. शिक्षकों के लिए अवकाश मान्य नहीं होगा. यानी शिक्षक एवं संबंधित विद्यालयीन कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करेंगे.
तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश को तत्काल प्रभावशील किया गया है. आदेश कलेक्टर की अनुमति से जारी किया गया है और इसकी सूचना संबंधित शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

आपातकालीन स्थिति में गरियाबंद जिला कंट्रोल रूम से करें संपर्क, आपात स्थिति में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 07706-241288 पर करें फोन
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में किसी भी व्यक्ति को आपातकालीन परिस्थिति में मदद की जरुरत होने पर जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07706-241288 पर संपर्क किया जा सकता है. अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे ने बताया कि आपात स्थिति में फौरन मदद पाने के लिए जिला कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया गया है. उन्होंने आम नागरिकों से अपील किया कि जरूरत पड़ने पर इस नंबर पर संपर्क करें.
नागरिक इस संपर्क नंबर को अपने पास सुरक्षित रखें और परिवार, परिचितों और आसपास के लोगों के साथ भी साझा करें. ताकि जरूरतमंद व्यक्ति समय रहते प्रशासन से मद्दद ले सके. उन्होंने नागरिकों से अपील किया कि इस अहम जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं. आपकी सतर्कता और समय पर दी गई खबर किसी की जान बचाने में मददगार हो सकती है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb