गौवंश तस्करी पर पुलिस की कार्यवाही, एक आरोपी खेमराज गिरफ्तार, 4 मवेशियों सहित बोलेरो पिकअप वाहन जप्त, बिना दस्तावेज परिवहन
Police action against cattle smuggling: one suspect, Khemraj, arrested; a Bolero pickup vehicle seized along with 4 head of cattle—the animals were being transported without documentation.
बेमेतरा : बेमेतरा पुलिस गौवंश तस्करी पर बड़ी कामयाबी हासिल की है. जिसमें देवकर चौकी, थाना साजा पुलिस टीम ने 4 नग मवेशियों से भरा पिकअप वाहन पकड़ा है. एक आरोपी खेमराज साहू को गिरफ्तार किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मनोज जंघेल उम्र 32 साल निवासी रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 अक्टूबर की रात करीब 2:30 बजे सफेद रंग के बोलेरो पिकअप नम्बर CG 04 NY 6686 में मवेशियों को भरकर बेमेतरा से देवकर की तरफ ले जाया जा रहा है.
खबर पर प्रार्थी और उसके साथियों ने रात करीब 3:00 बजे दुर्ग-बेमेतरा मुख्य मार्ग पर एमपी ढाबा, हनुमान मंदिर के पास वाहन को रुकवाया. वाहन में चालक अकेला था. जिसने अपना नाम खेमराज साहू निवासी भर्रीगांव, जिला बालोद बताया.
बिना दस्तावेज हो रहा था परिवहन
पुलिस कार्रवाई में चालक ने बताया कि मवेशियों को ग्राम चौरेगा, थाना सिमगा से हेमंत और अन्य लोगों ने लोड कराया था और लांजी, मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था. खरीदी की रसीद और परिवहन की वैध अनुमति मांगे जाने पर चालक कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका. इस पर पुलिस आरोपी, वाहन और मवेशियों को चौकी देवकर लेकर आई.
मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया
मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशुओं का परिवहन अधिनियम सहित मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
पूछताछ में चालक खेमराज साहू कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया. पुलिस ने 4 मवेशी और पिकअप वाहन, कुल करीब 5 लाख 80 हजार का मशरूका जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



