शिक्षा विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो वायरल, महिला टीचरों की शिकायत के बाद मचा हड़कंप, DEO ने किया 5 शिक्षकों को नोटिस जारी

Pornographic videos went viral on the education department's WhatsApp group, sparking a commotion following complaints from female teachers. The DEO issued notices to five teachers.

शिक्षा विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो वायरल, महिला टीचरों की शिकायत के बाद मचा हड़कंप, DEO ने किया 5 शिक्षकों को नोटिस जारी

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के शिक्षा विभाग में उस समय हड़कंप मच गया. जब शिक्षकों के एक आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में अचानक अश्लील वीडियो प्रसारित होने लगे. इस ग्रुप में कई महिला शिक्षक भी सदस्य थीं. जिन्होंने इस आपत्तिजनक हरकत पर नाराजगी जताते हुए तत्काल पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है.
मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) पी.एस. बघेल ने इसे गंभीरता से लिया, उन्होंने उन पांच शिक्षकों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया. जिनके नंबरों से वीडियो शेयर किए गए थे. नोटिस में शिक्षकों से सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है कि उनके मोबाइल से यह आपत्तिजनक सामग्री कैसे प्रसारित हुई.
डीईओ बघेल ने कहा कि विभाग ने इस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी शिक्षकों को अनजान लिंक या फाइल पर क्लिक न करने की सलाह दी गई है.
प्रारंभिक जाँच में यह सामने आया है कि यह मामला साइबर हैकिंग से जुड़ा हो सकता है. कुछ शिक्षकों के मोबाइल पर एक संदिग्ध APK फाइल भेजी गई थी. जिसे क्लिक करते ही उनके व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गए और उसी के जरिए ग्रुप में अश्लील वीडियो भेजे गए. शिक्षकों ने इस बारे में साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि वीडियो भेजने वाला या हैकिंग करने वाला व्यक्ति कहां से सक्रिय था. पुलिस और विभागीय जाँच साथ-साथ जारी है. और विभाग ने साफ किया है कि भले ही यह हैकिंग का मामला हो. लेकिन दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों और शिक्षकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अगले सात दिनों तक किसी भी अनजान लिंक, फाइल या वीडियो पर क्लिक न करें. इस घटना ने आधिकारिक डिजिटल ग्रुप्स की सुरक्षा और शिक्षकों के डिजिटल व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस और विभागीय जांच दोनों साथ-साथ जारी हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t