गांजा सप्लायर का पता न बताने पर नाबालिग को नशेड़ी युवकों ने चाकुओं से गोदकर किया लहूलुहान, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा, जांच में जुटी धमतरी पुलिस
A minor was left bloodied after being repeatedly stabbed by a group of drug-addicted youths for refusing to reveal the whereabouts of a cannabis supplier; villagers thrashed the accused, and the Dhamtari police have launched an investigation.
धमतरी/भखारा : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां गांजा सप्लायर का पता नहीं बताने पर कुछ नशेड़ी युवकों ने एक नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. वारदात के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. यह मामला भखारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक भखारा के भेंडरवानी गांव में दो युवक एक नाबालिग से गांजा सप्लाई करने वाले का पता पूछ रहे थे. नाबालिग ने उन्हें पता बताने से इंकार कर दिया. इसी बात से युवक तैश में आ गए और अपने साथ लाए चाकू से नाबालिग पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज जारी है. इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों में से एक को धर दबोचा और उसकी बेदम पिटाई कर दी.
वारदात की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और अब पुलिस जांच में जुट गई है. लेकिन इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या अब “ना” में जवाब देना भी जानलेवा बन गया है? क्या नशेड़ियों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं? और क्या अब राह चलते इंसान को रास्ते में चलना छोड़ देना चाहिए?
बहरहाल, एक ओर घायल का इलाज जारी है. वहीं इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. ग्रामीण गांजा तस्करों के साथ-साथ नशा करने वालों पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



