CM साय ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस और दीपावली पर्व की दी बधाई, दीपावली की क्षेत्रवासियों को विधायक रोहित साहू ने दी शुभकामनाए

CM Sai congratulated the people of the state on State Foundation Day and Diwali festival MLA Rohit Sahu congratulated the people of the area on Diwali

CM साय ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस और दीपावली पर्व की दी बधाई, दीपावली की क्षेत्रवासियों को विधायक रोहित साहू ने दी शुभकामनाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलकर दिवाली की बधाई दी.

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी. और साथ ही सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 24 साल पूरे हो रहे हैं. राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में प्रगति की है. राज्य सरकार आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, वंचित वर्ग के लोगों तक उनके अधिकार पहुचाने के लिए लगातार काम कर रही है.
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर हम सब प्रदेश को आगे ले जाने और विकास का नया अध्याय लिखने का संकल्प लें. साय ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि राज्योत्सव के मौके पर अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करें और दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाएं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

दीपावली की क्षेत्रवासियों को विधायक रोहित साहू ने दी शुभकामनाए

राजिम : राजिम विधायक रोहित साहू ने दीपों के पंच पर्व धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व के लिए क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है. त्यौहारों का यह अवसर हमे समाज में एकता, सद्भाव और प्रेम का संदेश देता है. दीपावली की जगमगाती रौशनी हमारे जीवन से अंधकार को दूर कर ज्ञान, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे. इस पर्व पर हम पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प ले.
यह त्यौहार समस्त नागरिकों के लिए मंगलमय हो और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो.
साहू ने कहा कि दीपावली से एक दिन पहले कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है. इसे नरक चतुर्दशी या रुप चौदस के रुप में मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था. रुप चौदस का पर्व सौंदर्य से जुड़ा है. साथ ही इस दिन नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव को दूर करने के लिए माँ काली और यम की पूजा का विधान है. छोटी दिवाली पर आप सभी के जीवन से चिंता और दुःखों का नाश हो. आप सभी को सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और संपन्नता प्राप्त हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb