ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, लड़कियां हवा में उछलीं और सड़क पर जा गिरीं, एक की मौत, 1 की हालत नाजुक, इलाज जारी
A truck struck a scooter, throwing the young women into the air before they landed on the road; one died, another is in critical condition, and medical treatment is underway.
मुंगेली : छत्तीसगढ़ मुंगेली जिले के पथरिया मार्ग पर जानलेवा हादसे में एक युवती की मौके पर मौत हो गई. दूसरी की नाजुक हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है. ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए पीछे से स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी.
इस टक्कर से तीनों युवतियां स्कूटी से छिटकी और हवा में उड़ गई. सीमा साहू उम्र 23 साल हवा में उछलने के बाद ट्रक के पहिए के नीचे आ गई. नाजुक हालत में उसे सिम्स में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हादसे में स्कूटी चला रही युवती घायल हो गई. जबकि तीसरी युवती सुरक्षित बच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक संजना साहू उम्र 18 साल, सीमा साहू उम्र 23 साल और भूमिका स्कूटी नम्बर CG 22 AK 1638 से सरगांव से अपने गृहग्राम लोहदा जा रही थी. स्कूटी संजना साहू चला रही थी. इसी दौरान पीछे से आ रहे पाइप लदे ट्रक नम्बर MP 09 HH 6354 के चालक महेन्द्र सिंह ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद तीनों युवतियां स्कूटी से उछलीं और सड़क पर गिर गई. सीमा ट्रक के पहिए की चपेट में आ गईं. जबकि संजना के हाथ-पैर में चोटें आईं. भूमिका इस हादसे में बाल-बाल बच गई. बताया गया कि तीनों युवतियां एक ही परिवार की हैं.
कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी मृतका
हादसे के बाद घायल संजना ने सरगांव थाने पहुंचकर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई. मृतका सीमा साहू सरगांव में कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी. रोजमर्रा के काम से निकली सीमा की इस तरह असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
सरगांव पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है. पुलिस ने चालक महेन्द्र सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



