यादव समाज की चेतावनी- बलौदाबाजार हिंसा के आरोप में बंद विधायक देवेंद्र यादव को रिहा करो, नही तो होगा प्रदेश भर में किया जाएगा आंदोलन
Warning from Yadav community- Release MLA Devendra Yadav who is in jail on charges of Balodabazar violence otherwise there will be agitation across the state
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ यादव सामाज के लोगों ने प्रेस कांफ्रेंस कर चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा बलौदाबाजार आगजनी और हिंसा के आरोप में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की बिना सबूत गिरफ्तारी दुर्ग्यपूर्ण है. जल्द रिहाई नही होने पर यादव समाज पुरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करेगा.
बिलासपुर यादव समाज के पदाधिकारी मंगलवार को प्रेस क्लब पहुंचकर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का जमकर प्रतिकार किया.
उन्होंने कहा कि देवेंद्र यादव विघटनकारी तत्वों के साथ कभी खड़े नहीं हुए हैं. अनुसूचित जाति समाज के आमंत्रण पर बलोदा बाजार जाकर उन्होंने उनके धरना प्रदर्शन में अपनी मौजूदगी दर्ज करा कर उनके हितों के लिए संघर्ष किया था. उनके वहां से जाने के बाद विघटनकारी तत्वों ने वहां उत्पाद मचाया जिसमें भिलाई विधायक की कोई भूमिका नहीं थी. मगर राजनीतिक कटुता के कारण लोगों ने कांग्रेस विधायक को इस केस में फंसा दिया है.
समाज के लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाए. अगर उन्हें निशर्त रिहा नहीं किया गया. तब ऐसी स्थिति में प्रदेश के सभी जिलों में समाज द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा.
पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस में ओबीसी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष हीरालाल यादव,युवा यादव समाज के जिला अध्यक्ष अमित यादव,यादव समाज के जिला अध्यक्ष शिवशंकर यादव,समाज के प्रदेश संयुक्त सचिव मनोज यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर यादव, युवा प्रकोष्ठ आकाश यादव, प्रवक्ता वीरेंद्र यादव, सहसचिव सुनील यादव, अनिल यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में यादव समाज का कोई व्यक्ति जब अपने बलबूते पर आगे बढ़ता है तो उसे रंजिश कर फंसा दिया जाता है. उसका राजनीतिक कैरियर ही खत्म कर दिया जाता है. बलोदा बाजार वाली घटना में भी भिलाई विधायक के साथ भी कुछ इसी तरह किया जा रहा है. कोई ठोस सबूत नहीं है. उसके बाद भी उनके ऊपर झूठी एफआईआर कर धारा 307, 148, 147, 294 जैसी करीब 20 गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तारी की गई है. समाज ने इस बात पर भी आपत्ति दर्ज कराई कि गिरफ्तारी के बाद अब तक यादव परिवार को एफआईआर की कॉपी तक नहीं दी गई है. जिसकी यादव समाज निंदा करता है.
क्या है बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी
10 जून को बलौदाबाजार में सतनामी समुदाय के लोगों ने दशहरा मैदान में रैली निकाली. फिर हजारों की भीड़ कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस पहुंच गई. आक्रोशित भीड़ ने बलौदाबाजार एसपी ऑफिस और कलेक्ट्रेट में आग लगा दी. करीब 200 से ज्यादा बड़ी और छोटी गाड़ियों को फूंक दिया गया. इस मामले में पुलिस ने भीम आर्मी के बड़े नेता समेत करीब 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
रैली के सीसीटीवी फुटेज में देवेंद्र यादव के नजर आने के बाद पुलिस और प्रशासन की तरफ से तीन बार नोटिस भेजा गया. देवेंद्र यादव का कहना है कि वो नोटिस के जवाब में बलौदाबाजार पुलिस के सामने पेश हुए थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
जमानत याचिका खारिज, 7 दिन और हिरासत में रहेंगे कांग्रेस विधायक
भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार तोड़फोड़ और आगजनी केस में गिरफ्तार किया गया था. उनकी न्यायिक रिमांड खत्म हो रही थी. जिस पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें 7 दिन और न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया.
देवेंद्र यादव की खत्म हो रही रिमांड: एमएलए देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ बलौदा बाजार लेकर पहुंची. वहां सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने देवेंद्र यादव को 20 अगस्त तक न्यायिक रिमांड में भेजा. इसके बाद देवेंद्र यादव को रायपुर सेंट्रल जेल लाया गया. आज देवेंद्र यादव की रिमांड अवधि खत्म हो रही है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



