स्कूल के क्लासरुम में 12वीं के छात्रों की करतूत, चाकू लहराते हुए बना रहे वीडियो, पुलिस ने नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

12th-grade students filmed a knife-wielding video in a school classroom; police arrested three accused, including a minor, and sent them to jail.

स्कूल के क्लासरुम में 12वीं के छात्रों की करतूत, चाकू लहराते हुए बना रहे वीडियो, पुलिस ने नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायपुर : सरकारी स्कूल में छात्र पढ़ाई छोड़कर चाकू लहराते हुए वीडियो बना रहे हैं. इस घटना से स्कूल में शिक्षकों की मॉनिटरिंग की पोल खुल गई है. मोवा के स्वामी आत्मानंद स्कूल की 12वीं के कुछ छात्रों का एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ है. इसमें कुछ छात्र क्लास में धारदार चाकू लहराते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के आधार पर पंडरी पुलिस ने एक छात्र को जेल भेज दिया है. अन्य छात्र नाबालिग होने के कारण उन्हें सीडब्ल्यूसी में भेजा गया है.
पुलिस ने चाकू लहराते हुए छात्रों की पहचान की. इसके बाद सड्ढू के खालबाड़ा निवासी 19 वर्षीय सुशांत प्रधान को पकड़ा गया. पूछताछ में उसने बताया कि हिस्ट्रीशीटर से उसने चाकू खरीदा था. दिसंबर महीने में प्रेक्टिकल के दौरान चाकू को अपने बैग में रखकर स्कूल लाया था. चाकू को अपने दोस्तों को दिखाया. इसके बाद अन्य छात्रों ने भी क्लास में चाकू लहराया. इसका वीडियो बनाया गया. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा. पुलिस ने सुशांत को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
कई सरकारी स्कूलों में शिक्षक छात्रों की पढ़ाई तो दूर मॉनिटरिंग तक नहीं करते हैं. उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी एक स्कूल में चाकूबाजी की घटना हो चुकी है. चाकू लहराने की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने स्कूल प्रबंधन की बैठक ली. उन्हें सुरक्षा संबंधी निर्देश दिया गया.
आरोपी
सुशांत प्रधान पिता सुशील प्रधान उम्र 19 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कॉलोनी, सड्डू
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB