छग में तांत्रिक ने सिद्धी पाने कब्र खोदकर निकाला महिला का शव, पढ़ा मंत्र, ग्रामीणों में भारी नाराजगी, 24 घंटे के अंदर दो आरोपी छुरा से गिरफ्तार
In Chhattisgarh Tantrik dug a grave and took out the dead body of a woman to get Siddhi recited the mantra there was huge anger among the villagers within 24 hours two accused were arrested with knives
गरियाबंद/छुरा : तंत्र-मंत्र की सिद्धी पाने के लिए महिला की कब्र खोदकर शव निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला 22 सितंबर रात छुरा थाना क्षेत्र के सिवनी ग्राम का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिवनी में भुखन विश्वकर्मा की पत्नी सुनेती विश्वकर्मा की मौत होने के बाद शव को मिट्टी में दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया था. गांव के ही एक व्यक्ति और उसके अन्य साथी ने लाश को कब्र से बाहर निकालकर पूजा तंत्र विधा जैसा काम किया गया था.
मृतक के ही मोहल्ले के रहने वाले ने इस घटना को अंजाम दिया है. आसपास पता करने पर पता चला कि गांव के नंदे यादव शाम को रापा फावड़ा लेकर शमशान घाट की तरफ गया था. गांव में नंदे यादव को बुलाकर पूछा गया तो कब्र को अपने साथियों के साथ खोदना बताया.
जिसके बाद मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत छुरा थाने में की. इस घटना के बाद गांव में आक्रोश है. छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और सही ढंग से ग्रामीणों और परिजनों के जरिए खुदी हुई कब्र को ठीक किया. ग्रामीणों को समझाइश देते हुए पुलिस ने मामला शांत कराया. वहीं पुलिस ने 24 घंटे के अंदर नंदे यादव समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



