बस ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, इधर खड़े ट्रक से टकराई मोटर साइकिल, दो युवकों की गई जान

A bus ran over a motorcyclist, killing him on the spot; enraged villagers staged a road blockade. Separately, a motorcycle collided with a stationary truck, resulting in the deaths of two young men.

बस ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, इधर खड़े ट्रक से टकराई मोटर साइकिल, दो युवकों की गई जान

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत
जशपुर/कुनकुरी : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में कुनकुरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. तपकरा रोड पर गड़ाकाटा स्थित मामा ढाबा के पास एक बाइक में सवार दो व्यक्ति सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे से जा टकराए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की जान चली गई. मृतकों की पहचान विजय कुमार, निवासी ग्राम पंचायत शब्दमुंडा (विकासखंड कांसाबेल), और शिव कुमार, निवासी छाताबर के रुप में हुई है.
कुनकुरी पुलिस को खबर मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चंद्रा मौके पर टीम के साथ पहुंचे. वहीं हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल शिव कुमार छाताबर को 108 एंबुलेंस की मदद से कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई.
कुनकुरी पुलिस मौके पर हादसे के वजह की जांच में जुट गई है. पुलिस द्वारा हादसे से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
बस ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही मौत
जशपुर : जशपुर जिले में ही दूसरा हादसा भी सामने आया है, जहां यात्री बस ने एक बाईक सवार को इतनी बुरी तरह कुचला कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई. यह हादसा नारायणपुर थाना क्षेत्र के रनपुर में हुआ है. 
मिली जानकारी के मुताबिक सवारी बस अम्बिकापुर से कुनकुरी की तरफ आ रही थी तभी रनपुर के पास 45 साल का बाईक सवार बस की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक रनपुर के पास के ही किसी गांव का बताया जा रहा है. हादसे के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. गुस्साए ग्रामीणों ने इस हादसे के बाद चक्काजाम कर दिया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb