पिता ने PUBG खेलने से किया मना तो दसवीं के नाबालिग छात्र ने उठाया ये खौफनाक कदम, बेटे ने खा लिया जहर, इलाज के दौरान मौत

When father refused to play PUBG minor 10th class student took this dreadful step son consumed poison died during treatment

पिता ने PUBG खेलने से किया मना तो दसवीं के नाबालिग छात्र ने उठाया ये खौफनाक कदम, बेटे ने खा लिया जहर, इलाज के दौरान मौत

धमतरी : पबजी गेम की लत छुटने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन कोई न कोई घटना हो रही है. कुछ मामले तो ऐसे भी रहे हैं जिसमें गेम के लिए किसी ने खुद की तो किसी ने गेम खेलने से रोकने वालों की जान ले ली है. ताजा मामला धमतरी जिले से सामने आया है.
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले के दुगली गुहाननाला गांव में मृतक मोबाइल पर पब्जी खेलने का आदि था. पिता के गेम खेलने से जब उसे मना किया तो उसने जहर खा लिया. इसके बाद छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
10वीं कक्षा में पड़ने वाले छात्र ने जहर का सेवन कर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र दुगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुहान नाला का रहने वाला था. परिजनों के मुताबिक छात्र आए दिन अपने मोबाइल में पबजी नामक गेम खेला करता था. पिता ने गेम खेलने से मना किया तो घर में रखे कीटनाशक को खेत में जाकर पी गया.
छात्र को बेहोशी की हालत में घर वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया. छात्र ने इलाज के दरमियान दम तोड़ दिया. बहरहाल जिला अस्पताल छात्र के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया. वहीं एक बार फिर पब्जी गेम की वजह से एक घर का चिराग बुझ गया है. इस गेम ने अपने जद में युवा पीढ़ी को जकड़ कर रखा है. जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकार में दिखाई पड़ रहा है.
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
इसके पहले मई में भी जगदलपुर में नाबालिग लड़के के ऊपर ऑनलाइन पबजी गेम का ऐसा नशा चढ़ गया था कि उसने अपने माता-पिता के मना करने पर खुदकुशी कर ली. नाबालिग ने पहले एक सुसाइड नोट लिखा. फिर नदी से बच्चे की लाश मिली.
दरअसल, ये पूरा मामला जगदलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का था. यहां एक नाबालिग लड़के के गुम होने की शिकायत उसके परिजनों ने थाने में दी थी. शिकायत के मुताबिक नाबालिग सुसाइड नोट लिखकर गुम हो गया था. इसके बाद कोतवाली थाने की टीम ने 2 विशेष टीम का गठन किया.
एक टीम CCTV कैमरा के जरिए नजर बनाए हुए थी. दूसरी टीम सुसाइड नोट को ध्यान में रखते हुए नदी-नालों पर नजर बनाए हुए थी. इस बीच शनिवार सुबह पता चला कि आमागुड़ा के नजदीक इंद्रावती नदी पर बने बड़े पुल के नीचे एक बच्चे का शव मिला है. पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और शव को नदी के बाहर निकाला गया. इसके बाद परिजनों से शव की पहचान कराई गई.
चुनौती बन रही डिजिटल गेमिंग की लत
डिजिटल गेमिंग की लत लगातार एक चुनौती बनती जा रही है। इससे बचने के लिए माता-पिता और अभिभावकों को अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें गेमिंग की लत से बचाने के लिए कदम उठाने चाहिए. गेम के चलते लगातार सामने आ रहे मौत के मामलों को रोकने के लिए डिजिटल गेमिंग की लत के बारे में जागरुकता बढ़ाने की जरुरत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb