महासमुंद और दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े सात अंतर्राज्यीय तस्कर, 3 क्विंटल 45 किलो गांजा समेत 52 लाख रुपये की सम्पत्ति जप्त, बैंक अकाउंट भी कराया होल्ड
Seven inter-state smugglers caught by Mahasamund and Durg police property worth Rs 52 lakh including 3 quintals and 45 kg of ganja seized bank account also put on hold
महासमुंद : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई में पुलिस को 2 लोगों द्वारा एक ट्रक में गांजा रखकर ओड़िशा से महासमुन्द होते हुये बिहार ले जाने की खबर मिली.
इस खबर पर साइबर सेल और थाना कोमाखान पुलिस की टीम द्वारा उक्त ट्रक को कोमाखान के पास घेराबंदी कर रोका गया. और चेकिंग की गई. चेकिंग के दौरान वाहन में चावल की बोरियों के निचे से 150 पैकेट में 300 किलो गांजा बरामद कर आरोपी बिहार निवासी अनिल कुमार और सिध्यांन कुमार ऊर्फ मिस्त्री यादव को गिरफ्तार किया गया.
कार्रवाई में कुल 3 क्विंटल गांजा (मूल्य 45 लाख), ट्रक (मूल्य 7 लाख) और 1,250 किलो चावल (मूल्य 27,500) कुल 52,27,500 रुपये की सम्पत्ति जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना कोमाखान में धारा 20(ख) एनडीपीएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार क्षेत्र से पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. गांजा तस्करों से पुलिस ने कुल 45.145 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल होने वाले दो कार और पल्सर बाइक भी जब्त किया है. इस तरह पुलिस ने कुल 17.5 लाख रुपए का मशरुका बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने आरोपियों का अकाउंट भी फ्रिज कराया है. सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है.
दुर्ग जिले में पहली बार गांजा का ’’फार्वड लिंक और ’’बैकवर्ड लिंक स्थापित कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया. दरअसल पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि पिन्तू कुमार साहनी जो कि ओड़शा से अवैध रुप से गांजा लाकर जी सरोजनी के मकान के पास एक अन्य मकान गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार में लाकर रखा हुआ है. पिन्तू और जी सरोजनी अवैध तरीके से गांजा की बिक्री कर रहे थे.
इस खबर के बाद पुलिस की एक टीम ने खुर्सीपार में दबिश दी. पुलिस ने जी सरोजनी और पिन्तू कुमार साहनी को हिरासत में लिया. पुलिस ने सरोजनी के मकान के अंदर कब्जे में अलग-अलग पैकेट में रखा 8 किलो 525 ग्राम, 9 किलो 80 ग्राम, 8 किलो 530 ग्राम, 6 किलो 10 ग्राम गांजा बरामद किया. पुलिस ने पिन्तू कुमार साहनी से 3 नग मोबाइल फोन 5 किलो 830 ग्राम एवं एक पल्सर मोटर सायकल नम्बर CG07 AJ 6067 कीमत 1 लाख रुपए जब्त किया.
पुलिस की पूछताछ में यह पता चला कि अजय साहनी, अजय प्रसाद और ऐबी साहनी दो सफेद रंग के कार में गांजा रखे हैं. पूछताछ में पिन्तू कुमार साहनी ने बताया कि वह ओडिसा के किसी व्यक्ति से गांजा खरीदता है. एक ट्रीप का 6 लाख रुपए देता है.
एबी साहनी और अजय साहनी स्कोडा कार नम्बर CG04 KP 4604 कीमत 6,00000 रुपए में ओडिशा से कई नम्बर प्लेट बदलकर गाड़ी चलवाते थे. ऐबी साहनी और अजय साहनी के द्वारा अपने डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर पान मसाला झोले में रखना बताया.
पुलिस ने उक्त झोला भी जब्त किया जिसमें 3 किलो 370 ग्राम गांजा व 2 नग मोबाइल फोन मिला. आरोपियो के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं. पिन्तू साहनी के खिलाफ एक मामला और जी सरोजनी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं.
इस मामले की कार्यवाही मे इंचार्ज प्रभारी खुर्सीपार युवराज साहू, सउनि यशवंत श्रीवास्तव, सउनि नागेन्द्र बंछोर आरक्षक हर्षकांत देवांगन, अमन शर्मा की विशेष भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



