ज्वेलरी शॉप में जेवरात चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सुने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Police arrested the accused of theft of jewelery in jewelery shop heard that after breaking the lock of the house the accused absconded with gold and silver jewelery and was caught by the police
ज्वेलरी शॉप में जेवरात चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
धमतरी : धमतरी के रिसाईपारा में ज्वेलरी दुकान में आधी रात चोरी की वारदात हुई थी. इस मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के कब्जे से चांदी के जेवरात, बैटेक्स आभूषण और नगद रकम बरामद किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 नवम्बर 2024 को रात 8 बजे प्रार्थी प्रवीण वर्मा पिता राधेश्याम वर्मा साकिन नयापारा वार्ड धमतरी जो रिसाईपारा धमतरी स्थित अपने ज्वेलरी दुकान का ताला बंद कर अपने घर चला गया था.
रात करीब 3:20 बजे प्रार्थी को फोन के जरिए दुकान का शटर आधा खुला होने की खबर मिलने घर प्रार्थी दुकान आकर देखा तो शटर आधा खुला हुआ था. अंदर जाकर देखा तो ज्वेलरी सामान ईधर-उधर चिखरा पड़ा था.
दुकान में रखे चांदी का जेवरात, बैटेक्स के सामान एवं नगदी रकम 17000/- रुपया कुल जुमला 95000/- रुपये नही था. जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्र. 438/2024 धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस कायम कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले में धमतरी की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सबूत और मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी. 20 नवम्बर 2024 को मूखबीर की खबर के आधार पर बस स्टेण्ड धमतरी के पास संदेही आरोपी अमन उर्फ आर्मी चौहान पिता सुरेन्द्र चौहान उम्र 23 साल साकिन पंचधार थाना सरिया जिला रायगढ़ को हिरासत में लिए गया.
पुछताछ करने पर आरोपी ने 8 नवम्बर 2024 के दरम्यानी रात में राधेकृष्ण ज्वेलरी दुकान रिसाईपारा धमतरी के शटर का ताला तोड़कर दुकान अंदर रखे चांदी के जेवरात, बैटेक्स आभूषण और नगदी रकम 17000/- रुपये को चोरी करना कबूल किया. आरोपी के कब्जे से चांदी के जेवरात, बैटेक्स आभूषण कुल जुमला कीमती 373640/- रूपये को बरामद किया गया. आरोपी को थाना सिटीकोतवाली धमतरी के अपराध धारा के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
उक्त आरोपी को पकड़ने में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे, थाना प्रभारी सिटीकोतवाली धमतरी निरीक्षक राजेश मरई, प्रआर.लोकेश नेताम, हरिशंकर सिन्हा आरक्षक योगेश नाग, कमल जोशी, मुकेश मिश्रा, दीपक साहू कृष्ण कन्हैया पाटिल, आनंद कटकवार, युवराज ठाकुर, फनेश साहू, धीरज डबसेना, विकास द्विवेदी, योगेश ध्रुव, मनोज साहू गोपाल चन्द्राकर, किशोर देशमुख,चंदर जमदार, रामकृष्ण यादव की सराहनीय भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
सुने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर चोरी करने वाले फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
बिलासपुर : 16 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी अभिषेक केंवट निवासी जाली थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी के घर के अंदर आलमारी में रखे चांदी के जेवर, बाजूबंद, चाबी छल्ला, एक जोड़ी पैर पट्टी, चांदी का बिछिया और नगद रकम 3500 रुपये कुल जुमला 18500 रुपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.
इस रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में जुर्म कायम कर विवेचना में लिया गया, दौरान विवेचना के मुखबीर खबर पर संदेही राजकुमार सौंरा उर्फ राजा को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया, जो अभिमन्यू उर्फ मन्नू केंवट के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया.
आरोपी राजकुमार को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था व आरोपी अभिमन्यू केंवट घटना दिनांक के बाद से फरार था. जिसकी लगातार पतातलाश की जा रही थी. फिर मुखबीर द्वारा अभिमन्यू उर्फ मन्नू के घर आने की खबर पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा टीम गठित कर रवाना किया जो आरोपी को उसके घर में घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया. आरोपी के द्वारा चोरी करना स्वीकार करने से घटना में ताला को तोड़ने में प्रयुक्त लोहे के राड को आरोपी से जप्त कर आरोपी अभिमन्यु केंवट को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



