स्कूटी से टकाकर बाइक सवार युवक आया ट्रक के पिछले पहिए में, एक की मौके पर ही मौत दूसरा साथी घायल, जांच में जुटी पुलिस

A young man riding a bike collided with a scooter and got hit by the rear wheel of a truck one died on the spot and the other got injured police engaged in investigation

स्कूटी से टकाकर बाइक सवार युवक आया ट्रक के पिछले पहिए में, एक की मौके पर ही मौत दूसरा साथी घायल, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी : बुधवार सुबह 10 बजे नेशनल हाईवे में पीडी नाला के पास बाइक सवार को 18 चक्का ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. बाइक सवार एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. दोनों शिव महापुराण सुनने रायपुर जाने वाले थे. शहर से भारी वाहन गुजरने पर लोगों में आक्रोश देखा गया.
बाईपास बनने के बाद भी शहर से भारी वाहन गुजर रही है और इस भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई. बालोद जिले के ग्राम ओझागहन थाना सनौद निवासी दुष्यंत ठाकुर पिता स्व होमन ठाकुर उम्र करीब 25 साल और मनीष साहू पिता ओमप्रकाश साहू उम्र 22 साल शिव महापुराण सुनने रायपुर जाने वाले थे. उसके पहले परिजन के लिए खाना छोड़ने शिवनंदा अस्पताल जा रहे थे.
पीडी नाला के सामने सुबह लगभग सवा 10 बजे तीन दोपहिया वाहन आपस में टकराई और बाजू से गुजर रहे वाहन की चपेट में आ गए. जिसमें दुष्यंत ठाकुर चक्का के नीचे आ गया. जिसमें वह पूरी तरह से कुचला गया. मनीष साहू दूर छिटक गया. जिससे उसकी चोट आई है.
दुर्घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिससे साफ़ हुआ कि बाइक सवार युवक स्कूटी व ट्रक को ओव्हरटेक करने के चक्कर में स्कूटी से टकरा कर ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गए.
खबर मिलते ही शिवा प्रधान मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया. खबर पर यातायात और कोतवाली पुलिस की टीम पहुंची. देखते-देखते लोगों के भीड़ जमा हो गई थी. लोग मदद करने की बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में लग रहे.
यातायात डीएसपी मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि बाइक नम्बर CG24 P 2040 में सवार होकर दो युवक जा रहे थे. पीडी नाला के पास बाजू से गुजर रही अन्य वाहन से टकराए. इसी दौरान ट्रक नम्बर CG04 PJ 9609 की चपेट में एक युवक आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई. दूसरा घायल हो गया. जिसे अस्पताल भेजा गया है. पीडी नाला के बारे में नगर निगम को अवगत करा दिया गया है. वहां सुधार कार्य किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb